Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

खामेनेई की तस्वीर से सिगरेट जला रही ईरानी महिलाएं; प्रर्दशन का ऐसा अनोखा रूप देखा क्या?

ईरान में महिलाओं ने अयातुल्ला खामेनेई की तस्वीरों को आग में झोंककर सिगरेट जलाने का नया और बेहद साहसी तरीका अपनाया है.

Iran Women Protest

ईरान में प्रर्दशन का अनोखा रूप

Women protest in Iran: ईरान में महिलाओं ने अयातुल्ला खामेनेई की तस्वीरों को आग में झोंककर सिगरेट जलाने का नया और बेहद साहसी तरीका अपनाया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ये महिलाएं खुलेआम सिगरेट पीती दिख रही हैं. यह सिर्फ सिगरेट नहीं बल्कि सत्ता, हिजाब और महिलाओं पर थोपे गए सारे प्रतिबंधों के खिलाफ खुला विद्रोह है. बता दें कि ईरान में महसा अमीनी की मौत से शुरू हुआ आंदोलन अब प्रतीकात्मक और डिजिटल रूप ले चुका है. सरकार की सख्ती के बावजूद ये वीडियो पलों में दुनिया भर में फैल रहे हैं. ईरानी महिलाएं चीख-चीखकर कह रही हैं कि अब और नहीं सहेगी.

सोशल मीडिया पर वायरल प्रोटेस्ट का अनोखा तरीका

ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की तस्वीर जलाना कानूनन गंभीर अपराध है. महिलाओं का सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीना भी सामाजिक और कानूनी रूप से हतोत्साहित किया जाता है फिर भी महिलाएं खामेनेई की तस्वीरों को आग में झोंककर उनसे सिगरेट जला रही हैं. बता दें कि यह हिजाब, पर्सनल फ्रीडम और सत्ता के खिलाफ खुला ऐलान है. वहीं हाथों में तख्ती और मुंह में सिगरेट दबाए महिलाओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल यह विरोध (Women protest in Iran) 2022 में महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद शुरू हुए आंदोलन की नई कड़ी है. महसा की मौत ने ईरान में महिलाओं के खिलाफ सख्त हिजाब कानून के विरोध को भड़काया था. बड़े सड़क प्रदर्शन तो दबा दिए गए. लेकिन विरोध अब डिजिटल और प्रतीकात्मक रूप ले चुका है. तस्वीर जलाकर सिगरेट जलाना सत्ता को सीधे चुनौती देना है. महिलाएं कह रही हैं कि हमारी जिंदगी पर सत्ता का कंट्रोल अब नहीं चलेगा और यह आंदोलन अब वैश्विक हो चुका है.

गंभीर आर्थिक संकट से गुजरता ईरान

ईरान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है. महंगाई आसमान छू रही है तो ईरानी मुद्रा जमीन पर आ गई है. खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन हालातों ने लोगों का गुस्सा और भड़का दिया है. कई शहरों में विरोध प्रदर्शनों में वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें जलाई गई हैं साथ ही सरकारी प्रतीकों को नुकसान पहुंचाया गया है. महिलाओं का यह नया विरोध आर्थिक संकट और सामाजिक प्रतिबंधों के खिलाफ गुस्से का प्रतीक है.

सरकार की सख्ती पर वैश्विक ध्यान

ईरानी सरकार विरोध को कुचलने के लिए सख्त कदम उठा रही है. फिर भी ये वीडियो रुक नहीं रहे. सरकार असहमति को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन ये वीडियो पलों में दुनिया तक पहुंच रहे हैं. बता दें कि यह विरोध अब वैश्विक डिजिटल आंदोलन बन चुका है. ईरानी महिलाओं की आवाज अंतरराष्ट्रीय मंच पर तेज हो रही है. दुनिया अब ईरान की महिलाओं के संघर्ष को और करीब से देख रही है.

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी कोर्ट ने जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू से मांगे 15 हजार करोड़ के बॉन्ड, क्या होगा भारत का सबसे महंगा तलाक?

किसे किडनैप कराना चाहता है पाकिस्तान? ख्वाजा आसिफ का तुर्किए को ट्रंप के खिलाफ भड़काऊ सुझाव



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital