Urdu Conclave 2026

उत्तर बिहार में घना कोहरा बना हादसे की वजह, NH-57 पर एंबुलेंस समेत कई वाहन भिड़े

North Bihar Accident: उत्तर बिहार में घने कोहरे के कारण मुजफ्फरपुर-दरभंगा नेशनल हाईवे (NH-57) पर बड़ा हादसा हुआ. तीन एंबुलेंस समेत कई वाहन आपस में टकरा गए.

North Bihar Accident: उत्तर बिहार में ठंड के साथ गिर रहे घने कोहरे ने सोमवार सुबह यातायात को प्रभावित कर दिया. मुजफ्फरपुर-दरभंगा नेशनल हाईवे (NH-57) पर विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा मोड़ के पास बड़ा हादसा हो गया. तीन एंबुलेंस समेत करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए. इस टक्कर में असम नंबर की एक एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मरीज की जान पर संकट

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस में एक मरीज वेंटिलेटर और ऑक्सीजन के सहारे था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया और चालक व परिजन अंदर फंस गए. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से शीशे व गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला. उनकी तत्परता से मरीज और परिजनों की जान बच सकी.

SKMCH रेफर किए गए घायल

हादसे में घायल तीनों लोगों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण आगे चल रहे वाहन के अचानक धीमे होने से पीछे की गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गईं.

ये भी पढ़ें-5 साल की हुईं वामिका; ग्लैमर से दूर लंदन में अनुष्का ने मनाया बर्थडे, बताया कैसे बदली दुनिया

पुलिस ने हटवाया मलबा

घटना की जानकारी मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया था. पुलिस ने ग्रामीणों और क्रेन की मदद से मलबा हटवाकर यातायात बहाल किया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read