Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अजीत पवार के निधन पर अमित शाह का शोक संदेश, बोले- NDA परिवार के लिए अपूरणीय नुकसान

महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे NDA परिवार और अपने लिए व्यक्तिगत क्षति बताते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी.

Amit Shah condolence

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे, प्रशासनिक अनुभव और जमीनी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ नेता अजीत पवार के निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. उनके अचानक चले जाने से न सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी एक खालीपन महसूस किया जा रहा है. इस दुखद मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भावुक शब्दों में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें याद किया है.

कल्याण के लिए किया खुद को समर्पित: Amit Shah

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंने अपने कहा, ‘आज एक दुःखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NDA के हमारे वरिष्ठ साथी अजीत पवार जी को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है.’

अमित शाह ने आगे कहा कि अजीत पवार जी ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. वे जब भी मिलते थे, महाराष्ट्र की जनता के कल्याण संबंधी अनेक विषयों पर लंबी चर्चा करते थे. उनका निधन NDA परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है.

आखिर में अमित शाह ने कहा कि मैं पवार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ. शोक की इस घड़ी में पूरा NDA शोक-संतप्त पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति शांति शांति”

साढ़े तीन दशक का लंबा सार्वजनिक जीवन

अजीत पवार का राजनीतिक सफर आसान नहीं रहा. उन्होंने करीब साढ़े तीन दशकों तक महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई. अलग-अलग जिम्मेदारियों में रहते हुए उन्होंने राज्य की प्रशासनिक चुनौतियों को करीब से समझा और कई अहम फैसलों का हिस्सा बने. चाहे ग्रामीण इलाकों के विकास की बात हो या बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजनाएं, अजीत पवार का नाम अक्सर निर्णायक भूमिकाओं में सामने आता रहा.

ये भी पढ़ें: अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- जनसेवा को जीवन का लक्ष्य मानने वाले नेता

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest