Bharat Express DD Free Dish

मिर्जापुर के 30 गांवों में अदाणी फाउंडेशन का मेगा हेल्थ मिशन: 9,648 ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज, विशेषज्ञों की टीम ने संभाली कमान!

Adani Foundation Health Camp: मिर्ज़ापुर ज़िले के 30 गाँवों में अदाणी पावर के CSR कार्यक्रम के तहत अदाणी फाउंडेशन और उसकी सहयोगी संस्था हेल्पएज (HelpAge) ने 30 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए. इन शिविरों से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हज़ारों परिवारों को इलाज की बड़ी राहत मिली.

Adani Foundation

Adani Foundation Health Camp: मिर्ज़ापुर ज़िले के 30 गाँवों में अदाणी पावर के CSR कार्यक्रम के तहत अदाणी फाउंडेशन और उसकी सहयोगी संस्था हेल्पएज (HelpAge) ने 30 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए. इन शिविरों से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हज़ारों परिवारों को इलाज की बड़ी राहत मिली.

हर शिविर में स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, बाल रोग और सामान्य चिकित्सा के कुल पाँच विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे. लोगों की मुफ्त जांच की गई और ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप जैसी जरूरी जाँच सुविधाएं भी दी गईं.

9,648 लोगों ने लिया डॉक्टरों से परामर्श

इन 30 शिविरों में कुल 9,648 लोगों ने डॉक्टरों से परामर्श लिया. इनमें 4,284 पुरुष और 5,358 महिलाएं शामिल थीं. खास तौर पर महिलाओं और बुज़ुर्गों की भागीदारी ज़्यादा रही, जिससे साफ है कि गाँवों में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों की कितनी जरूरत है.

Adani Foundation Health Camp

शिविरों को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह दिखा. हर जगह लंबी कतारें लगी रहीं. लोगों ने अदाणी पावर, अदाणी फाउंडेशन और हेल्पएज के इस प्रयास की खुलकर तारीफ की. ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे शिविर न सिर्फ इलाज देते हैं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं.

अडानी निभा रहा सामाजिक जिम्मेदारी

ग्रामीणों ने यह भी माना कि अदाणी पावर सिर्फ उद्योग तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी पूरी ईमानदारी से निभा रहा है. स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और रोज़गार के क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन जैसे पिछड़े इलाकों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है.

Adani Foundation Health Camp

ये भी पढ़ें- दुनिया के टॉप-10 अस्पतालों में दिल्ली AIIMS का डंका! ब्रांड फाइनेंस 2026 की लिस्ट में मिला 6ठा स्थान

इस सफल आयोजन के लिए अदाणी फाउंडेशन, हेल्पएज, सभी डॉक्टरों और सहयोगी कर्मचारियों को ग्रामीणों ने दिल से धन्यवाद दिया. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी मिर्ज़ापुर क्षेत्र में ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगातार लगाए जाते रहेंगे, ताकि हर जरूरतमंद तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुंच सकें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read