Bharat Express DD Free Dish

बेतिया में इंसानियत शर्मसार; बीए की छात्रा के साथ 11 महीने में 30 बार दरिंदगी, शादी का झांसा देकर मुकरा आरोपी

बिहार के बेतिया में एक बीए की छात्रा के साथ 11 महीने में 30 बार दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी सनवर आलम ने शादी का झांसा देकर पंचायती में वादा किया और फिर मुकर गया. पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज की एफआईआर. पढ़ें पूरी खबर.

Bettiah Crime News, Bihar Rape Case

बिहार/जीतेन्द्र कुमार: बिहार के बेतिया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने न केवल सामाजिक ताने-बाने को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है. यहां के नौतन थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ पिछले 11 महीनों से जो हुआ, उसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. एक छात्रा, जिसे उसकी मां पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाना चाहती थी, उसे पड़ोस के ही एक युवक ने डरा-धमकाकर अपनी हवस का शिकार बनाया और यह सिलसिला एक-दो बार नहीं, बल्कि पूरे 30 बार दोहराया गया.

कॉलेज से शुरू हुई जान-पहचान

पीड़िता बीए की छात्रा है. उसने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी सनवर आलम उसके साथ ही कॉलेज में पढ़ता था. इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और सनवर का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया. हालांकि, छात्रा की मां को उसका आना पसंद नहीं था और उन्होंने कई बार उसे टोका भी, लेकिन सनवर ने आना जारी रखा.

जुल्म की दास्तां 10 अगस्त 2024 से शुरू हुई, जब सनवर ने पहली बार छात्रा को डराया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बदनामी के डर से छात्रा उस वक्त चुप रह गई, लेकिन उसकी यही खामोश मजबूरी आरोपी के लिए हथियार बन गई. इसके बाद जब भी छात्रा की मां काम के सिलसिले में घर से बाहर जाती, सनवर धमक पड़ता और छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर गलत काम करता. यह खौफनाक मंजर मई 2025 तक चलता रहा.

पंचायती में शादी का नाटक, फिर दिखा असली चेहरा

जब पानी सिर के ऊपर से गुजर गया, तो छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को सब कुछ बता दिया. इसके बाद गांव में पंचायत बैठी. पंचायत के सामने आरोपी सनवर ने अपनी गलती मानी और छात्रा से शादी करने का वादा भी किया. लेकिन जैसे ही पंचायत खत्म हुई और कुछ दिन बीते, आरोपी अपने वादे से मुकर गया. इतना ही नहीं, उसने छात्रा को और ज्यादा बदनाम करने के लिए उसके भाइयों और दोस्तों को भी उसके बारे में भद्दी बातें बतानी शुरू कर दीं.

ये भी पढ़ें- रेवाड़ी का ‘बेवफा’ लिव-इन: पहले पति की मौत, दूसरा छूटा, अब तीसरे को धोखा देकर चौथे संग फरार!

पुलिस की कार्रवाई

7 लोगों पर FIR छात्रा की शिकायत पर नौतन पुलिस ने अब सख्त रुख अपनाया है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मुख्य आरोपी सनवर आलम के साथ-साथ उसके परिवार के कुल सात लोगों (इस्‍माइल मियां, बबिया खातून, समीर आलम, सोनी खातून, खुशी कुमारी और नसीब आलम) के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read