Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सेहरा सजाकर आया दूल्हा, लेकिन ससुराल की जगह नसीब हुई कालकोठरी, ड़की ने बारात बुलाकर भिजवा दिया जेल

शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाले दूल्हे को कटिहार पुलिस ने मंडप की जगह जेल पहुंचा दिया. समस्तीपुर से बारात लेकर आए निकेश को लगा था कि उसकी धमकियां काम कर गईं, लेकिन लड़की के परिवार ने एक फिल्मी जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों पकड़वा दिया.

Katihar Ajab gajab Blackmailing Case

ये फोटो एआई द्वारा बनाई गई है.

बिहार के कटिहार से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आप भी कहेंगे कि ‘कानून के हाथ वाकई बहुत लंबे होते हैं’. अमूमन शादियों में दूल्हा सज-धज कर घोड़ी चढ़ता है और अपनी दुल्हनिया को विदा कराकर घर ले जाता है. लेकिन कटिहार में मामला एकदम उल्टा पड़ गया. यहां एक दूल्हा पूरी तैयारी के साथ सेहरा बांधकर बारात लेकर पहुंचा तो सही, लेकिन वह मंडप की जगह सीधे जेल की कालकोठरी में जा पहुंचा.

इंस्टाग्राम वाला प्यार और ब्लैकमेलिंग का खेल

यह पूरी कहानी शुरू हुई थी करीब दो साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर. समस्तीपुर के रहने वाले निकेश कुमार की जान-पहचान कटिहार की एक युवती से हुई. धीरे-धीरे दोस्ती हुई और फिर बातचीत का सिलसिला प्रेम संबंध में बदल गया. लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीता, इस रिश्ते में दरार आने लगी.

लड़की का आरोप है कि निकेश उस पर शादी के लिए जबरन दबाव बना रहा था. जब लड़की ने इनकार किया, तो उसने अपनी असली फितरत दिखानी शुरू कर दी. निकेश के पास युवती की कुछ निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें थीं, जिन्हें हथियार बनाकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा. हद तो तब हो गई जब उसने लड़की को डराने के लिए कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए.

परिवार ने बिछाया ‘शादी का जाल’

धमकियों और बदनामी के डर से युवती काफी परेशान रहने लगी, लेकिन आखिरकार उसने हिम्मत जुटाई और अपने परिवार को पूरी सच्चाई बता दी. घरवालों ने निकेश को सबक सिखाने के लिए एक ऐसी योजना बनाई जिसे सुनकर फिल्मी स्क्रिप्ट की याद आ जाए. उन्होंने निकेश को संदेश भिजवाया कि वे शादी के लिए तैयार हैं और वह बारात लेकर कटिहार आ जाए.

निकेश को लगा कि उसकी धमकी काम कर गई और वह अपनी ‘जीत’ के जश्न में डूब गया. उसने धूमधाम से शादी की तैयारियां कीं, शेरवानी पहनी, सेहरा सजाया और दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर कटिहार पहुंच गया. उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिसे वह अपनी जीत समझ रहा है, वह असल में पुलिस का बिछाया हुआ जाल है.

मंडप की जगह मिली जेल की हवा

जैसे ही निकेश बारात लेकर कटिहार नगर थाना क्षेत्र पहुंचा, कहानी में ट्विस्ट आ गया. लड़की पक्ष ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी. जो बाराती बैंड-बाजे की धुन पर थिरक रहे थे, पुलिस की गाड़ी देखते ही उनके पैर थम गए. पुलिस ने बिना देर किए दूल्हे राजा को उसी चमकती शेरवानी में हिरासत में ले लिया.

थाने में युवती ने निकेश पर ब्लैकमेल करने और निजी तस्वीरें वायरल करने के गंभीर आरोप लगाए. पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपों को सही पाया और निकेश को गिरफ्तार कर लिया. आलम यह था कि जिस दूल्हे को डोली लेकर वापस जाना था, उसे पुलिस की वैन में बैठकर जेल जाना पड़ा. उधर, कानूनी पचड़े में फंसने के डर से बाराती भी चुपचाप दबे पांव वहां से खिसक लिए.

ये भी पढ़ें: दूल्हा बोला- मुझे BJP पसंद है, गांव के दबंगों ने बारात को ही बना दिया जंग का मैदान!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital