Bharat Express DD Free Dish

आखिर क्यों शशि थरूर ने पाकिस्तान की तारीफ की? जानें वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

कांग्रेस नेता शशि थरूर का एक वीडियो इंटरनेट पर तूफान मचा रहा है, जिसमें वे पाकिस्तान की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं. आखिर T20 वर्ल्ड कप और क्रिकेट कूटनीति को लेकर थरूर ने ऐसा क्या कह दिया कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है?

Shashi Tharoor Viral Video Truth

सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ भी वायरल होना अब एक आम बात हो गई है. आए दिन कभी इंस्टाग्राम, कभी फेसबुक तो कभी व्हाट्सऐप पर कोई न कोई पोस्ट, वीडियो या बयान वायरल हो ही जाता है. इन्हीं सूचियों में एक और वीडियो जुड़ गया है. ये वीडियो है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो T20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान की तारीफ करते हुए नजर आ रहे है. लेकिन एक बार इसको लेकर ये सवाल जरूर आना चाहिए की क्या सच में उन्होंने ऐसा कुछ कहा है. तो आइए जानते है आखिर क्या है इस वीडियो की सच्चाई.

क्या है वायरल वीडियो?

दरअसल, एक फेसबुक पेज पर 11 फरवरी को ये वीडियो वायरल होता है. इसे शेयर कर ये दावा किया जाता है कि शशि थरूर पाकिस्तान की तारीफ कर रहे है. थरूर को वायरल वीडियो में बोलते हुए साफ सुना जा सकता है, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान का खेल वाकई शानदार था. मुझे नहीं पता कि वे मैदान पर क्या कर पाते. लेकिन कूटनीति के मामले में उन्होंने जो किया वह बेमिसाल था. भारतीय क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह से पस्त हो गया. इससे यह सबक मिलता है कि अच्छी कूटनीति एक कमजोर राष्ट्र को भी ताकतवर साबित कर सकती है. पाकिस्तान ने यह कर दिखाया है और मैं इसके लिए उनकी सराहना करता हूं. यह अकल्पनीय है (अनुवादित).’

क्या है सच?

वायरल हो रहे दावे की पुष्टि के लिए हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने जांच शुरू की. सबसे पहले टीम ने शशि थरूर के एक्स हैंडल को स्कैन किया, जिसमें हमें 12 फरवरी का एक पोस्ट मिलता है. इस पोस्ट में उन्होंने एक पाकिस्तानी रिपोर्टर के फर्जी वीडियो शेयर करने पर अपना जवाब लिखा था.

थरूर ने पोस्ट में लिखा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाई गई “फर्जी खबरें”, और वो भी बहुत अच्छी नहीं. न तो वो मेरी भाषा है और न ही मेरी आवाज है.

अब इसी क्रम में जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने एएनआई के एक्स हैंडल को खंगाला, जिनसें 10 फरवरी एक पोस्ट मिली. पोस्ट के साथ एक वीडियो भी अटैच था, जिसमें थरूर मीडिया से बात कर रहे थे. वीडियो में वो कहते है, ‘मैं एक राजनेता हूं, लेकिन मुझे क्रिकेट या खेल में राजनीति करना पसंद नहीं है. मेरा मानना है कि खेल एक अलग क्षेत्र है. खिलाड़ियों को खेलने दीजिए, और राजनेताओं को अपनी राजनीति कहीं और करने दीजिए. राजनयिकों को अपनी कूटनीति संभालने दीजिए, जबकि क्रिकेट खेल पर ध्यान केंद्रित करें. मुझे खुशी है कि परिणाम चाहे जो भी हो, क्रिकेट इस मैच के साथ आगे बढ़ेगा. हम सभी अपनी राष्ट्रीय टीम का समर्थन करेंगे, लेकिन यह मैच होना ही चाहिए. हमें खेल जगत की गरिमा का सम्मान करना चाहिए.’

साथ ही गूगल ओपन सर्च करने पर हमें एक विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट पर एक खबर भी मिलती है, जो इसी से जुड़ा हुआ है. इस आर्टिकल में साफ तौर पर बताया गया है कि थरूर का वायरल हो रहा वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है, जिस पर उन्होंने नाराजगी भी जताई है.

एआई डिटेक्शन टूल ने क्या बताया

वहीं वायरल वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल से जांचने पर सभी ने वीडियो और उसके ऑडियो को एआई द्वारा निर्मित होने की संभावना बताई.

इस जांच से ये बात साफ हो जाती है की शशि थरूर का पाकिस्तान की तारीफ करते हुए वाला वीडियो झठा है. इसलिए ऐसे झूठे और भ्रामक दावों को शेयर करने से बचे. साथ ही दूसरों को भी बचाए.

ये भी पढ़ें: क्या सलमान खान ने कराई राजपाल यादव की जमानत? जानें वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read