YouTube Down Today: आज (18 फरवरी) की सुबह करोड़ो भारतीयों और कई और देशों के लोगों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं रही. आज जैसे ही लोगों ने अपना फोन खोला तो उन्हें एक मैसेज दिखाई दिया ‘Something Went Wrong’ क्योंकि दुनिया का सबसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब अचानत ठप हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आ गई.
क्या है पूरा मामला?
बुधवार से ही यूट्यूब के ऐप और डेस्कटॉप वर्जन, दोनों में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं. अब हालात कुछ ऐसे हैं कि न तो लोग सही से वीडियो देख पा रहे हैं और न ही कुछ अपलोड कर पा रहे हैं. जिसके बाद कुछ ही देर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ और इंस्टाग्राम पर #youtubedown ट्रेंड करने लगा. इतना ही नहीं थोड़ी देर में ही 10,000 से ज्यादा लोगों ने इस मामले को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं.
Youtube टीम ने जारी किया पहला बयान
जब यूट्यूब पर ये दिक्कत शुरू हुई, तो गूगल ने शुरुआत में TeamYouTube के जरिए एक बयान जारी कर माना कि गड़बड़ हुई है. उन्होंने कहा, “हमें पता चला है कि आप में से कई लोगों को यूट्यूब चलाने में परेशानी हो रही है. हमारी टीम इस पर काम कर रही है और जैसे ही कोई अपडेट मिलेगा, हम आपको बताएंगे.”
गूगल ने अब बयान जारी करते हुए लिखा है कि, “हम वापस आ गए हैं!! YouTube पर यह समस्या ठीक कर दी गई है. सभी रिपोर्टों और समस्या सुलझाने के दौरान धैर्य रखने के लिए धन्यवाद….”
Aaaand we’re back!! This issue has been fixed across YouTube. Thanks for all the reports and for bearing with us while we sorted it out ❤️ https://t.co/cnlULBUJe7
— TeamYouTube (@TeamYouTube) February 18, 2026
छात्रों और क्रिएटर्स की बढ़ी धड़कनें
आज के समय में यूट्यूब सिर्फ मनोरंजन का जरिया ही नहीं रह गया है, बल्कि लाखों लोगों की रोजी-रोजी और पढ़ाई का आधार भी यही प्लेटफॉर्म है. इस आउटेड का सबसे ज्यादा नुकसान उन बच्चों को हुआ है जिनकी लाइव क्लासेज चल रही थी, या फिर ऐसे बच्चे जो अपनी एग्जाम की तैयारी यूट्यूब के जरिए कर रहे थे. वहीं, कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल मार्केटर्स के लिए भी यह किसी बुरे सपने जैसा है, क्योंकि उनके दिन भर के कैंपेन और वीडियो शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गए हैं.
ये भी पढ़ें- Gold-Silver की कीमतों में लगातार बड़ी गिरावट! अर्श से फर्श पर पहुंच गई चांदी; क्या फूट गया सिल्वर का बुलबुला?
क्यों हुआ ऐसा? एक्सपर्ट्स की राय
गूगल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बड़ी गिरावट के पीछे कई तकनीकी कारण हो सकते हैं. मुमकिन है कि सर्वर कॉन्फ़िगरेशन में किसी मानवीय चूक या नए अपडेट के दौरान आए किसी बग ने पूरे सिस्टम को ठप कर दिया हो. इसके अलावा, एक साथ करोड़ों हिट्स आने से सर्वर ओवरलोड होना या किसी बड़े साइबर अटैक की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.
परेशानी के बीच मीम्स की बौछार
एक तरफ जहां काम रुकने से लोग परेशान थे, वहीं सोशल मीडिया पर मीम्स बनाने वालों को नया मसाला भी मिल गया. इंस्टाग्राम और एक्स (X) पर लोग गूगल के इंजीनियरों की हालत पर चुटकी ले रहे थे. कुछ यूजर्स मजेदार वीडियो शेयर कर बता रहे हैं कि कैसे यूट्यूब डाउन होने के बाद पूरी दुनिया अचानक ‘बेरोजगार’ महसूस करने लगी थी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


