Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ में फर्जी QR कोड से शराब बेचने वाला गिरफ्तार

लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में आबकारी विभाग ने फर्जी QR कोड लगाकर विदेशी शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया. छापेमारी में 135 बोतलें और 29.37 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई.

UP Crime News Excise Raid

रिपोर्ट- रवि कुमार


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. फर्जी क्यूआर कोड लगाकर विदेशी शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से कुल 135 बोतलें (अद्धे और पऊआ) बरामद की गई हैं.

आबकारी विभाग की कार्रवाई

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई. अभियान का मकसद अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाना है. संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन और उप आबकारी आयुक्त लखनऊ के निर्देशन में, जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ की अगुवाई में टीम ने थाना रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम रूसेना में छापेमारी की.

फर्जी विदेश शराब जब्त

छापेमारी के दौरान टीम को फर्जी क्यूआर कोड लगी विदेशी शराब बरामद हुई. कुल 109 पऊआ और 26 अद्धे यानी 135 बोतलें जब्त की गईं. इनकी कुल मात्रा लगभग 29.37 बल्क लीटर बताई गई है. जांच में सामने आया कि इन बोतलों पर नकली क्यूआर कोड लगाए गए थे, ताकि उन्हें असली और वैध दिखाया जा सके.

आरोपी को किया गिरफ्तार

आबकारी टीम ने रहीमाबाद पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की. मौके से रंजीत यादव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो कथित तौर पर फर्जी क्यूआर कोड लगाकर शराब बेच रहा था. गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ थाना रहीमाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद व्हाट्सएप-मेटा बैकफुट पर, CCI के निर्देश मानने को तैयार; जानें आपको कैसे मिली राहत


शराब के खिलाफ अभियान जारी

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 अखिलेश कुमार, सेक्टर-9 विजय राठी, सेक्टर-6 शिखर मल्ल और क्षेत्र-4 के आबकारी निरीक्षक अभिषेक सिंह समेत पूरी टीम शामिल रही. विभाग ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा.

आबकारी विभाग का कहना है कि फर्जी क्यूआर कोड लगाकर शराब बेचना गंभीर अपराध है, क्योंकि इससे सरकार को राजस्व का नुकसान होता है और लोगों की सेहत के साथ भी खिलवाड़ होता है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest