Urdu Conclave 2026

राजनीति में आने का अब सुनहरा मौका! सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का दबदबा और अनुराग ठाकुर का ‘युवा कार्ड’

क्या आप राजनीति में करियर बनाना चाहते हैं? अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश से ‘युवा चेंजमेकर’ फेलोशिप की शुरुआत की है, जिसमें युवाओं को न केवल मंच मिलेगा बल्कि आर्थिक मदद भी दी जाएगी. वहीं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रचा है.

Anurag Thakur, PM Modi, Instagram, Politics Career Opportunity

Politics Career Opportunity: सोशल मीडिया की दुनिया हो या जमीनी सियासत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. एक तरफ जहां इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी ने 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर एक नया इतिहास रच दिया है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी अब युवाओं को सीधे राजनीति से जोड़ने के लिए बड़ा दांव खेल रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने हाल ही में एक ऐसे प्रोग्राम का ऐलान किया है, जो राजनीति में आने का सपना देखने वाले युवाओं की किस्मत बदल सकता है.

क्या है ‘युवा चेंजमेकर्स’ फेलोशिप?

अनुराग ठाकुर ने बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां की सबसे बड़ी ताकत हमारे युवा हैं. इसी सोच के साथ ‘लीडरशिप फेलोशिप प्रोग्राम’ की शुरुआत की गई है, जिसे “युवा चेंजमेकर” नाम दिया गया है. इस प्रोग्राम का मकसद उन युवाओं को एक मंच देना है, जो समाज में बदलाव लाना चाहते हैं और राजनीति की बारीकियों को समझना चाहते हैं.

हिमाचल में दिखा जबरदस्त क्रेज

इस प्रोग्राम को लेकर युवाओं में कितनी दीवानगी है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सिर्फ हिमाचल प्रदेश से पिछले 20 दिनों के भीतर 8,000 से ज्यादा युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. अनुराग ठाकुर का कहना है कि यह आंकड़ा साफ तौर पर दिखाता है कि आज का युवा सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहना चाहता, बल्कि वह सिस्टम का हिस्सा बनकर देश की सेवा करना चाहता है.

ये भी पढे़ं- NCERT की 8वीं की किताब पर विवाद, न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के पाठ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

कैसे करें अप्लाई?

अगर आपकी उम्र 16 से 29 साल के बीच है, तो आप भी इस ‘चेंजमेकर’ टीम का हिस्सा बन सकते हैं. इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है ताकि गांव-कस्बे का युवा भी आसानी से जुड़ सके.

इस फेलोशिप के तहत चुने गए युवाओं को सालाना 1,21,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा. साथ ही उन्हें अलग-अलग मोर्चों पर काम करने और लीडरशिप क्वालिटी निखारने का मौका मिलेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read