Urdu Conclave 2026

वानखेड़े में साक्षी धोनी ने मनाया ‘गलत’ विकेट का जश्न, तो माही ने चुटकी लेते हुए ऐसे रोका; वायरल हुआ वीडियो

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल में साक्षी धोनी एक ‘नॉट-आउट’ गेंद को विकेट समझकर जश्न मनाने लगीं, जिसके बाद एमएस धोनी ने उन्हें रोककर सही स्थिति समझाई. भारत ने यह मैच 7 रनों से जीतकर चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है.

MS Dhoni, Sakshi Dhoni, viral video

India vs England Semifinal: मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम और टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल माहौल पहले से ही गरम था, लेकिन मैच के बीच एक ऐसा पल आया जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे इस कांटे के मुकाबले में सबकी नजरें वीआईपी बॉक्स में बैठे महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी पर टिकी थीं.

साक्षी की खुशी और धोनी का ‘कूल’ अंदाज

वाकया इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर का है. जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे और सामने थे सैम करन. बुमराह ने एक सटीक गेंद डाली जिसे करन ने सीधे वापस बॉलर की तरफ खेला. बुमराह ने गेंद को लपक लिया, लेकिन गेंद बल्ले से टकराने के बाद जमीन को छू चुकी थी. साक्षी धोनी को दूर से लगा कि भारत को विकेट मिल गया है और वो खुशी के मारे उछल पड़ीं.

वहीं पास में बैठे ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी पर तालियां बजा रहे थे. जैसे ही उन्होंने साक्षी को जश्न मनाते देखा, उन्होंने तुरंत इशारा करके समझाया कि “विकेट नहीं गिरा है, बैठ जाओ.” धोनी के शांत तरीके से समझाने और बाद में साक्षी की इस मासूमियत पर मुस्कुराने का वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. फैंस कह रहे हैं कि धोनी आज भी मैदान के बाहर उतने ही सजग हैं जितने अंदर हुआ करते थे.

MS Dhoni, Sakshi Dhoni, viral video

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वो कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर पाया. भारत अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा (4 बार) फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले भारत 2007, 2014 और 2024 में भी फाइनल खेल चुका है. साथ ही, पाकिस्तान और श्रीलंका के बाद भारत लगातार दो बार फाइनल में जगह बनाने वाली तीसरी टीम भी बनी.

बता दें कि भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से पटखनी देकर यह साबित कर दिया कि क्यों उन्हें इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. अब करोड़ों भारतीयों की नजरें 8 मार्च पर टिकी हैं, जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा.

ये भी पढ़ें- IND Vs ENG T20 World Cup 2026: इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 8 मार्च को न्यूजीलैंड से खिताब के लिए मुकाबला

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read