Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बेटा बना हैवान: जिस पिता ने चलना सिखाया उसी को उतारा मौत के घाट, मोहनलालगंज गांव में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर के मोहनलालगंज में एक बेटे ने अपने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

Lucknow Father Murdered by Son

Lucknow Murder: रवि/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया है. यहां एक बेटे ने उस पिता की जान ले ली, जिसकी उंगली पकड़कर उसने चलना सीखा था. मामला मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजेहटा गांव का है, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है.

बेटा बना हैवान

जानकारी के अनुसार, खुजेहटा गांव में सोमवार को घर के अंदर पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे के सिर पर खून सवार हो गया. उसने पास ही पड़ी एक भारी लाठी उठाई और अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. आरोपी ने बुजुर्ग पिता को तब तक पीटा जब तक कि उनकी सांसें नहीं थम गईं. शोर-शराबा सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक खून से लथपथ पिता जमीन पर दम तोड़ चुका था.

वारदात के बाद आरोपी फरार

अपने ही पिता को मौत की नींद सुलाने के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग निकला. ग्रामीणों ने तुरंत इस खौफनाक वारदात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ गांव पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की. गांव वालों का कहना है कि आरोपी अक्सर घर में विवाद करता था, लेकिन वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था.

पुलिस की टीमें दे रही दबिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ पुलिस के आला अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं. इस घटना को लेकर एडीसीपी (साउथ) लखनऊ, रल्लापल्ली वसंत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा.

ये भी पढ़ें: हत्या या कुछ और? लखनऊ की ऐतिहासिक मस्जिद के पास मिला अज्ञात शव! पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital