Bharat Express DD Free Dish

डर, अफवाह और दर्दनाक अंत! झारखंड में पेट्रोल स्टॉक करने गए युवक की उसी तेल से जलकर मौत

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह सुनकर एक युवक गैलन में पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहा था, लेकिन बीच रास्ते में हादसे की वजह से गैलन फट गया और उसमें भरा पेट्रोल युवक पर गिर गया. आग लगने की वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

Jharkhand News

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. यहां पेट्रोल खत्म होने की अफवाह सुनकर एक युवक गैलन में पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहा था, लेकिन बीच रास्ते में एक सड़क हादसा हो गया. हादसे की वजह से गैलन फट गया और उसमें भरा पेट्रोल युवक पर गिर गया. आग लगने की वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

यह पूरी घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव के पास की है. जहां ओबरा गांव के रहने वाले शंभू प्रसाद गुप्ता ने अफवाह सुनी की पेट्रोल खत्म हो गया है. अब पेट्रोल नहीं मिलेगा. यह सुनकर वो डर के मारे पेट्रोल स्टॉक करने के लिए लोटो गांव के पास NH 343 पर मौजूद पेट्रोल पंप पर पहुंच गए. जहां उन्होंने गैलन में पेट्रोल भरवाकर अपने मोपेड से घर आ रहे थे.

पेट्रोल ही बन गया मौत का कारण

रास्ते में उन्हें तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर की वजह से मोपेड में रखा पेट्रोल फट गया और उनके ऊपर गिर गया. कुछ ही देर में एक्सीडेंट की वजह से पेट्रोल में आग लग गई. जिसकी चपेट में शंभू प्रसाद गुप्ता आ गए.

आग लगते ही शंभू का पूरा शरीर जलने लगा. वो जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ने लगे और मदद के लिए चिल्लाने लगे. आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें जलते हुए देखा तो भागकर उनकी मदद के लिए आगे आए, लेकिन जबतक आग बुझाई जाती, तबतक वो बुरी तरह झुलस चुके थे.

80 प्रतिशत झुलस गया था युवक

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने बताया कि शंभू का शरीर 80 प्रतिशत जल चुका है, इसलिए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर कर दिया.

परिजन उन्हें लेकर रांची के लिए निकल पड़े, लेकिन रास्ते में ही हालत और ज्यादा खराब हो गई और उन्होंने दम तोड़ दिया.

इलाके में गम का माहौल

मृतक के परिजनों के मुताबिक शंभू प्रसाद ने अफवाह सुनकर पेट्रोल को स्टॉक करने के लिए पेट्रोल पंप पर गए हुए थे. ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके.

ये भी पढ़ें- अगर 2014 जैसे हालात होते…तो पाकिस्तान से भी बदतर होती भारत की स्थिति! जानें मोदी सरकार की प्लानिंग ने कैसे टाला बड़ा संकट?

युवक की मौत से पूरे इलाके में गम का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read