Badshah Song Controversy: बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह का हरियाणवी गाना ‘टटीरी’ लगातार विवादों में घिरता जा रहा है. अब उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश में बादशाह के सभी स्टेज शो रोकने की मांग की है. उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की अपील भी की है.
महिलाओं के सम्मान पर चोट का आरोप
अपर्णा यादव ने आरोप लगाया कि इस गाने में महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. वीडियो में छात्राओं को स्कूल ड्रेस में अनुचित तरीके से दिखाया गया है, जो महिला गरिमा के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि यह गाना समाज में गलत संदेश देता है और इसे तुरंत बैन किया जाना चाहिए.
क्या रखी गईं मांगें?
पत्र में कहा गया है कि बादशाह के सभी लाइव शो और स्टेज परफॉर्मेंस पर प्रतिबंध लगाया जाए. साथ ही इंटरनेट पर इस गाने को पूरी तरह से हटाया जाए. अपर्णा यादव का कहना है कि स्कूल जैसी पवित्र जगह को गाने में अश्लील तरीके से पेश किया गया है, जिससे महिला सम्मान को ठेस पहुंची है.
कहां से शुरू हुआ विवाद?
गाने का विरोध सबसे पहले हरियाणा में हुआ था. वहां महिला आयोग ने बादशाह को समन भेजा, FIR दर्ज हुई और गाना YouTube से हटाया गया. अब यह विवाद यूपी तक पहुंच गया है और राजनीतिक रंग ले चुका है.
ये भी पढ़ें-‘संकट बड़ा, पर हमारी तैयारी…’, ईरान-इजरायल जंग के बीच एजेंडा चलाने वालों को क्या बोले पीएम मोदी?
सोशल मीडिया पर भी आलोचना
सोशल मीडिया पर भी लोग बादशाह को लगातार निशाना बना रहे हैं. हालांकि बादशाह ने माफी मांग ली है लेकिन विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा. महिला संगठनों का कहना है कि संस्कृति और महिला सम्मान की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



