Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी के सपने से गिफ्ट सिटी में खुला ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का रास्ता, अब भारतीय आसानी से 30 विदेशी बाजारों में कर सकेंगे निवेश

गिफ्ट सिटी से अब भारतीय निवेशक दुनिया के 30 बड़े बाजारों में आसानी से निवेश कर सकेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के विजन और गुजरात सरकार के प्रयास से यह नया प्लेटफॉर्म शुरू हुआ है. छोटी राशि से भी गूगल-एप्पल जैसे शेयर खरीदना संभव.

GIFT City
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन की बदौलत गुजरात का गिफ्ट सिटी अब भारतीय निवेशकों के लिए ग्लोबल निवेश का बड़ा द्वार बन गया है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में विकसित इस शहर में एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज ने एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इससे भारतीय रिटेल निवेशक और एनआरआई अब दुनिया के करीब ३० अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आसानी से निवेश कर सकेंगे.

पीएम मोदी विजन की उपलब्धि

यह पहल पूरी तरह से पीएम मोदी के भारत को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र बनाने के सपने को साकार कर रही है. एनएसई आईएक्स के एमडी और सीईओ वी बालासुब्रमण्यम ने बताया कि यह गिफ्ट सिटी और पूरे देश के लिए बड़ी उपलब्धि है. प्लेटफॉर्म के जरिए निवेशक विदेशी शेयर बाजारों तक सीधी पहुंच पा सकेंगे.

फ्रैक्शनल इन्वेस्टिंग की सुविधा

यहां फ्रैक्शनल इन्वेस्टिंग की खास सुविधा दी गई है. मतलब अब निवेशक गूगल या एप्पल जैसी महंगी कंपनियों के पूरे शेयर की बजाय छोटा हिस्सा भी खरीद सकते हैं. सिर्फ ५ या १० डॉलर से भी निवेश शुरू करना संभव है. इससे आम लोग भी ग्लोबल मार्केट में हिस्सा ले सकेंगे.

आसान मोबाइल ऐप से निवेश

निवेशकों को एक आसान मोबाइल ऐप उपलब्ध कराया जाएगा. इसे ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. अकाउंट खोलने में सिर्फ ३० से ४० सेकंड लगेंगे. फिर गिफ्ट सिटी के एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करें. तुरंत स्क्रीन पर बायिंग पावर दिखाई देगी और निवेश शुरू हो जाएगा.

पूरी तरह सुरक्षित और रेगुलेटेड

वी बालासुब्रमण्यम ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह रेगुलेटेड और पारदर्शी है. निवेश भारतीय रिजर्व बैंक की लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम यानी एलआरएस के तहत होगा. एक व्यक्ति साल में 2.5 लाख डॉलर तक विदेश में निवेश कर सकता है. इससे पोर्टफोलियो में ग्लोबल डायवर्सिफिकेशन का अच्छा मौका मिलेगा.

पहले दुबई-सिंगापुर जाना पड़ता था

पहले भारतीय निवेशकों को ग्लोबल निवेश के लिए दुबई, सिंगापुर या मॉरीशस जैसे देशों का रास्ता अपनाना पड़ता था. अब यह सुविधा घरेलू स्तर पर गिफ्ट सिटी में उपलब्ध है. फिलहाल अमेरिकी शेयरों से शुरूआत हुई है. जल्द ही ब्रिटेन, जापान और यूरोपीय बाजार भी जुड़ जाएंगे.

भारत बनेगा मजबूत फाइनेंशियल हब

कर्तव्य सोनी ने बताया कि फ्रैक्शनलाइज्ड निवेश से छोटी राशि वाले लोग भी बड़े शेयरों में हिस्सा ले सकेंगे. यह पहल न सिर्फ निवेशकों को आसानी दे रही है, बल्कि भारत को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

आम निवेशकों को ग्लोबल अवसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से गिफ्ट सिटी तेजी से आगे बढ़ रहा है. यह कदम भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा और आम निवेशकों को ग्लोबल अवसर प्रदान करेगा. अब हर भारतीय अपना पैसा दुनिया के बड़े बाजारों में लगा सकता है.

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण, गुजरात में फिर साकार हुआ पक्के घर का सपना



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital