Bharat Express DD Free Dish

क्या रैपर बादशाह ने गुपचुप रचा ली है दूसरी शादी? इंटरनेट पर वायरल हुई ‘दुल्हन’ के साथ फेरों की तस्वीरें

‘डीजे वाले बाबू’ फेम बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. ईशा रिखी की मां द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में बादशाह दूल्हा बने नजर आ रहे हैं. साल 2020 में पहली पत्नी से तलाक के बाद क्या बादशाह ने अब दोबारा घर बसा लिया है? देखिए वायरल वीडियो की पूरी कहानी.

Badshah Second Marriage: मशहूर रैपर बादशाह, जिन्होंने ‘गेंदा फूल’, ‘जुगनू’ और ‘डीजे वाले बाबू’ जैसे गानों से पूरी दुनिया को नचाया है, एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने वाले बादशाह की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिन्हें देखकर फैंस के मन में बस एक ही सवाल है क्या ‘इट्स योर बॉय बादशाह’ ने दूसरी बार घर बसा लिया है?

वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई धड़कनें

दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस ईशा रिखी की मां, पूनम रिखी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इन तस्वीरों में बादशाह बेज कलर के कुर्ता-पायजामा में बेहद सजीले लग रहे हैं, वहीं ईशा रिखी लाल रंग के जोड़े में बिल्कुल दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं. हद तो तब हो गई जब एक वीडियो में दोनों को शादी की रस्में निभाते और ‘फेरे’ लेते हुए देखा गया. कुछ तस्वीरों में ईशा की मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है, जिसने अफवाहों के बाजार को और गर्म कर दिया है.

Badshah, Second Marriage, Isha Rikhi

पूनम रिखी ने इन तस्वीरों के साथ ‘गॉड ब्लेस यू’ और रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वाकई में कोई असली शादी है या फिर किसी अपकमिंग फिल्म या म्यूजिक वीडियो की शूटिंग का हिस्सा. बादशाह या ईशा की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

कौन हैं ईशा रिखी?

Badshah, Second Marriage, Isha Rikhi

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने 2013 में फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टान दे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वह ‘हैप्पी गो लकी’ और ‘अरदास’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. ईशा ने फिल्म ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड में भी कदम रखा है. जब से बादशाह के साथ उनकी ये तस्वीरें वायरल हुई हैं, लोग उनके और बादशाह के रिश्ते के बारे में और जानने के लिए बेताब हैं.

तलाक और बच्चे से दूरी का दर्द

बादशाह की पहली शादी 2012 में जैस्मिन मसीह से हुई थी और दोनों की एक प्यारी सी बेटी ‘जेसमी’ भी है. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और 2020 में दोनों का तलाक हो गया. हाल ही में एक पॉडकास्ट में बादशाह ने अपनी इस टूटी शादी पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि उन्होंने और जैस्मिन ने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालात ऐसे बन गए कि अलग होना ही बेहतर लगा. बादशाह ने कहा था कि एक जहरीले रिश्ते में रहने से अच्छा है कि अलग हो जाया जाए, ताकि बच्चे पर इसका बुरा असर न पड़े.

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ का ग्लोबल धमाका: 5 दिन में ₹856 करोड़ पार! ‘पठान’ को पछाड़ा, क्या ‘दंगल’ के रिकार्ड को तोड़ पाएगी?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read