Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ब्रिटिश PM ने होर्मुज समिट के लिए भारत को दिया न्योता, 35 देशों की होगी बैठक

UK Hormuz summit: ब्रिटेन ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 35 देशों की बैठक बुलाई है, जिसमें भारत को भी शामिल किया गया है. यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

UK Hormuz summit

UK Hormuz summit: ब्रिटेन ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के लिए एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय पहल शुरू की है. यह (Hormuz Strait) समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल रूट्स में से एक है. हाल के तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध जैसे हालात के चलते यह रास्ता लगभग बंद हो गया है, जिससे कई देशों की ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो रही है.

भारत को बातचीत में बुलाया गया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर (Keir Starmer) ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए भारत को भी आमंत्रित किया है. इस बैठक में दुनिया के करीब 35 बड़े देश हिस्सा ले रहे हैं. भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी वर्चुअल तरीके से इस मीटिंग में शामिल हो रहे हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी दी है.

क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

होर्मुज स्ट्रेट पश्चिम एशिया का एक बेहद महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल और गैस की सप्लाई गुजरती है. अगर यह रास्ता बंद होता है, तो भारत, चीन, जापान, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देशों पर सीधा असर पड़ता है. इन देशों की पेट्रोल-डीजल सप्लाई बाधित हो सकती है.

बंद होने की वजह क्या है?

ईरान और अमेरिका-इजरायल देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते हालात बिगड़े हैं. खबरों के मुताबिक, ईरान की सेना IRGC ने इस स्ट्रेट को नियंत्रित या बंद कर दिया है. इसके बाद कई जहाज बीच रास्ते में फंस गए हैं और तेल की सप्लाई रुक गई है.


ये भी पढ़ें: ट्रंप का ‘फाइनल अल्टीमेटम’: 21 दिनों में नक्शे से मिट जाएगा ईरान का वजूद? व्हाइट हाउस से आया दुनिया को हिला देने वाला संदेश!


ब्रिटेन का ‘होर्मुज समिट’

इसी समस्या के समाधान के लिए ब्रिटेन ने ‘होर्मुज समिट’ आयोजित किया है. इस बहुपक्षीय बैठक का उद्देश्य सभी देशों को साथ लाकर इस अहम समुद्री मार्ग को फिर से चालू करना है. यह समिट ऐसे समय पर हो रही है जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है और वैश्विक व्यापार पर इसका असर साफ दिख रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital