Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का गाना ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Ankush Raja New Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अंकुश राजा और हॉट सेंसेशन नीलम गिरी का लेटेस्ट रिलीज भोजपुरी गाना ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ सीधे आपके दिल को छू जाएगा. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया यह गाना दर्शकों को खूब पसंद बना आ रहा है.

Ankush Raja New Song

अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का गाना 'पढ़े जालु कवन कालेज में' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Ankush Raja New Song: क्या आप भी कॉलेज के दिनों को याद कर रहे हैं? अगर हाँ! तो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अंकुश राजा और हॉट सेंसेशन नीलम गिरी का लेटेस्ट रिलीज भोजपुरी गाना ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ सीधे आपके दिल को छू जाएगा.

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया यह गाना दर्शकों को खूब पसंद बना आ रहा है. इस गाने को सिंगर अंकुश राजा और अनुपमा यादव ने मधुर आवाज में गाया है. उनकी जुगलबंदी श्रोताओं को मन मोह रहा है.

नीलम गिरी और अंकुश राजा का शानदार परफॉर्मेंस

‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ गाने के बोल भी काफी कैची हैं, जो एक बार सुनने के बाद जुबां पर चढ़ जाते हैं. इसके वीडियो में एक्ट्रेस नीलम गिरी और सिंगर एक्टर राजा ने शानदार परफॉर्मेंस किया है. उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने फैंस को उत्साह से भर दिया है.

बहुत प्यारा है ये सॉंग

नीलम गिरी का हर एक मूव सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. ये सॉंग देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है. इस गाने को दुबई में बड़े कैनवास पर फिल्माया गया है, जो इसे एक प्रीमियम ‘8के’ लुक दे रहा है.

यह सांग हर उस युवा की कहानी कहता है, जो कॉलेज के दिनों में नोक-झोंक और मस्ती करते हैं. ये गाना मस्ती और मनोरंजन से भरपूर है, साथ ही साथ घर बैठे दुबई की सैर करा रहा है.

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद के कॉलेज इवेंट में सुनंदा शर्मा के साथ बदसलूकी, स्टेज पर चढ़ा सिरफिरा युवक; डर के मारे चीखकर भागी सिंगर

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस गीत को सिंगर अंकुश राजा और अनुपमा यादव ने गाया है. इसके वीडियो में एक्ट्रेस नीलम गिरी और सिंगर एक्टर राजा ने शानदार अदायगी किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest