भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सिनेमा के गौरवशाली सफर को एक मंच पर लाने के लिए ‘भारत फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन होने जा रहा है. यह तीन दिवसीय नेशनल सेमिनार और फिल्म फेस्टिवल 8 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चलेगा. इस कार्यक्रम का आयोजन IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है.
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और IIMT College of Management की ओर से कल Film Festival का आयोजन होने जा रहा है जिसमें ‘भारत की बात सुनाता हूं’ विषय पर मेरे द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे।#IIMTNoida #bharatfilmfestival @PMOIndia @gssjodhpur @MinOfCultureGoI @ravikishann pic.twitter.com/4rAeYGFya4
— Upendrra Rai (@UpendrraRai) April 7, 2026
फेस्टिवल का खास विषय: ‘भारत की बात सुनाता हूं’
इस वर्ष इस महोत्सव का मुख्य विषय (Them) ‘भारत की बात सुनाता हूं’ रखा गया है. इसका उद्देश्य भारतीय सिनेमा के जरिए देश की कहानियों, संघर्षों और उपलब्धियों को युवाओं तक पहुंचाना है. फेस्टिवल में फिल्मों के प्रदर्शन के साथ-साथ गंभीर चर्चाएं और सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे.

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय व्यक्त करेंगे विचार
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी (CMD) और दिग्गज पत्रकार उपेन्द्र राय इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में से एक होंगे. वे 8 अप्रैल को सुबह 10:40 बजे से 11:10 बजे तक एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे. उपेन्द्र राय न केवल एक अनुभवी पत्रकार हैं, बल्कि वे युवाओं के बीच एक प्रभावशाली मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी लोकप्रिय हैं. भारत एक्सप्रेस इस पूरे आयोजन का आधिकारिक मीडिया पार्टनर भी है.
कला और सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियां लेंगी हिस्सा
इस 3 दिवसीय कार्यक्रम में 15 से अधिक वक्ता शामिल होंगे और हजारों लोगों के आने की उम्मीद है. महोत्सव में फिल्म जगत और कला क्षेत्र के कई बड़े चेहरे जैसे रवि किशन, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता, और मनोज बख्शी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हो सकते हैं. ये कलाकार और विशेषज्ञ सिनेमा के बदलते स्वरूप और भारतीय समाज पर इसके प्रभाव पर अपनी बात रखेंगे.
‘भारत लिटरेचर फेस्टिवल’ भी कराया गया था आयोजित
गौरतलब है कि भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय पत्रकारिता के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहते हैं. इससे पहले भी वे ‘भारत लिटरेचर फेस्टिवल’ (BLF) के कई आयोजनों का हिस्सा रह चुके हैं. दिल्ली सहित देश के विभिन्न शहरों में हुए इन कार्यक्रमों को भारत एक्सप्रेस का भरपूर सहयोग मिला है. वे अक्सर अपने संबोधन में भारतीयता और पत्रकारिता के मूल्यों पर जोर देते आए हैं.
IIMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के कैंपस में होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर के रूप में भारत एक्सप्रेस के अलावा देशबंधु, नवभारत टाइम्स, जी न्यूज, और अमर उजाला जैसे संस्थान भी जुड़े हैं. अगर आप भी सिनेमा और भारतीय संस्कृति में रुचि रखते हैं, तो यह तीन दिन आपके लिए काफी खास होने वाले हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




