Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मातृभूमि: सलमान खान का ‘मिशन इमोशन’; युद्ध के शोर के बीच सुनाई देगी जवानों के बलिदान की ‘अनटोल्ड स्टोरी’

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. गलवान घाटी की घटना पर आधारित यह फिल्म महज एक वॉर ड्रामा नहीं होगी, बल्कि ये सैनिकों के उन अनछुए एहसासों को पर्दे पर उतारेगी जिनसे दर्शक अब तक अनजान थे.

salman-khan-maatrubhumi-exclusive-war-drama-human-emotions-release-date-june-2026

बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिर से इतिहास रचने की तैयारी में हैं. जब से इस फिल्म का एलान हुआ है, लोग इसे सिर्फ एक और ‘वॉर ड्रामा’ मान रहे थे, लेकिन फिल्म से जुड़ी ताजा इनसाइड डिटेल कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. सूत्रों के अमुसार ‘मातृभूमि’ युद्ध के मैदान में सिर्फ गोलियों की गूंज नहीं, बल्कि एक सैनिक के दिल की धड़कन और उसके संघर्ष की कहानी होगी.

सिर्फ एक्शन नहीं, इमोशन का तड़का

एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने फिल्म की शुरुआत में ही मेकर्स के सामने एक शर्त रखी थी. सलमान चाहते थे कि ‘मातृभूमि’ में ये दिखाया जाए कि एक सैनिक ड्यूटी के लिए क्या-क्या न्योछावर करता है. फिल्म सिर्फ गलवान घाटी के युद्ध पर केंद्रित नहीं होगी, बल्कि ये दिखाएगी कि मोर्चे पर तैनात जवान के दिमाग और दिल में क्या चल रहा होता है. वो अपने परिवार से दूर किन जज्बातों से गुजरता है, ‘मातृभूमि’ इसी सेंसिटिव पार्ट को पर्दे पर पेश करेगी. अपूर्व लखिया ने सलमान की इस इच्छा को ध्यान में रखते हुए फिल्म को एक नया मानवीय आयाम दिया है.

रिलीज डेट और ‘तुम चांद देख लेना’ का क्रेज

फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी. पहले ये फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबरें हैं कि इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. ‘मातृभूमि’ अब जून के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. फिल्म का गाना ‘तुम चांद देख लेना’ पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप पैदा कर चुका है. मेकर्स जल्द ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर प्रमोशन की शुरुआत करेंगे.

 भाईजान की नई पारी

‘मातृभूमि’ के अलावा सलमान खान ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दिया है. उन्होंने साउथ के मशहूर निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी के साथ हाथ मिलाया है. ये एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसका प्रोडक्शन इसी महीने से शुरू होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: भाईजान के सपोर्ट के बाद मामला यू-टर्न! राजपाल यादव ने खुद आकर बताई सच्चाई, होस्ट को लेकर कही ये बात

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital