Bharat Express DD Free Dish

अभिषेक शर्मा ने रचा ऐसा इतिहास, जो कोहली और धोनी के लिए भी रहा नामुमकिन; IPL 2026 में दिल्ली के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

भारतीय क्रिकेट में पहली बार! अभिषेक शर्मा ने वो कर दिखाया जो विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए. दिल्ली के खिलाफ इस युवा खिलाड़ी ने न केवल शतक जड़ा, बल्कि छक्कों की ऐसी झड़ी लगाई कि आईपीएल के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए.

Abhishek Sharma, IPL 2026, Cricket News

Abhishek Sharma IPL Record: IPL 2026 के मैदान पर एक ऐसा तूफान आया जिसने दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. अभिषेक शर्मा जो अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने दिल्ली के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली जो अब भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गई है. अभिषेक ने न सिर्फ शतक जड़ा, बल्कि अपनी पारी में 10 गगनचुंबी छक्के लगाकर एक ऐसा वर्ल्ड क्लास रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे सुनकर हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.

कोई भारतीय नहीं कर पाया ये कारनामा

आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल के इतने सालों के सफर में आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज यह कमाल नहीं कर पाया था जो अभिषेक ने कर दिखाया है. दरअसल, अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास के पहले और इकलौते ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक नहीं बल्कि दो बार किसी एक मैच में 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं.

रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे बड़े-बड़े पावर-हिटर्स भी आज तक आईपीएल के दो अलग-अलग मैचों में छक्कों का यह दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे. अभिषेक ने इस रिकॉर्ड के साथ खुद को लीग का सबसे खतरनाक भारतीय बल्लेबाज साबित कर दिया है.

टी20 में छक्कों के सुलतान

अभिषेक का यह धमाका सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं है. अगर ओवरऑल टी20 क्रिकेट की बात करें, तो यह पांचवीं बार है जब उन्होंने किसी एक मैच में 10 या उससे ज्यादा छक्के उड़ाए हों. उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी का ही नतीजा है कि अब उनके नाम टी20 फॉर्मेट में कुल 9 शतक हो गए हैं.

इस मामले में उन्होंने ‘रन मशीन’ विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. एक युवा खिलाड़ी के लिए कोहली जैसे महान बल्लेबाज के समकक्ष खड़ा होना यह बताता है कि टीम इंडिया का भविष्य कितने सुरक्षित हाथों में है.

ये भी पढ़ें- SRH vs DC: ‘शर्मा जी के लड़के’ ने मचाया तूफान, दिल्ली को 242 रन का टारगेट

दिल्ली के खिलाफ वन मैन शो

मैच के दौरान ऐसा लग रहा था कि अभिषेक किसी अलग ही पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के हर गेंदबाज को रिमांड पर लिया और मैदान के चारों कोनों में छक्के जड़े. उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने न केवल उनकी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि इस सीजन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read