Bharat Express DD Free Dish

यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई: 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन!

UP ATS arrest: यूपी ATS ने 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका है. मामले में डिजिटल सबूतों की जांच जारी है.

UP ATS arrest news

रिपोर्टर: विवेक


UP ATS arrest: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है. यूपी एटीएस (ATS) ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्ला अली खान और समीर खान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र करीब 20 साल है.

सोशल मीडिया के जरिए संपर्क

जांच एजेंसियों के मुताबिक, ये दोनों आरोपी सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान में बैठे अपराधियों के संपर्क में थे. एजेंसियों का कहना है कि इनका मकसद भारत के युवाओं को गुमराह करके उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करना था.

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों को टारगेट किलिंग और हमले करने के निर्देश दिए गए थे. इसके बदले उन्हें पैसे देने का लालच भी दिया गया था. इससे साफ होता है कि मामला काफी गंभीर हो सकता है और इसके पीछे बड़ा नेटवर्क होने की आशंका है.

हथियार और डिजिटल सबूत बरामद

एटीएस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. मोबाइल फोन से मिले डिजिटल सबूतों की जांच अभी जारी है, जिससे और जानकारी सामने आ सकती है.

दूसरी तरफ, समीर खान के परिवार ने इन आरोपों को गलत बताया है. उनका कहना है कि उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाया गया है. पड़ोसियों ने भी इसी तरह की बात कही है. उनका कहना है कि समीर बचपन से उनके सामने पला-बढ़ा है और वह ऐसा काम नहीं कर सकता.


ये भी पढ़ें: हाथरस थाने में युवक की मौत, एसपी की सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप


गिरफ्तारी को लेकर विवाद

एटीएस का दावा है कि समीर खान को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि यह जानकारी गलत है. उनके मुताबिक, समीर गली से गुजर रहा था और कुछ ही देर बाद उसका फोन बंद हो गया. फिलहाल एटीएस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. आने वाले समय में इस केस से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read