Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अब कोच हुआ डबल से भी ज्यादा! 20 डिब्बों के साथ पटरी पर उतर रही ‘वंदे भारत’, जम्मू-कश्मीर को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात

वंदे भारत ट्रेन की बढ़ती मांग को देखते हुए अब इसके कोच 8 से बढ़ाकर 20 कर दिया गया हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को इस विस्तारित सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे और अंजी व चेनाब ब्रिज का निरीक्षण भी करेंगे.

देश में तेजी से लोकप्रिय हो रही वंदे भारत ट्रेन को लेकर रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है. यात्रियों की बढ़ती संख्या और लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए अब इस ट्रेन के कोच बढ़ा दिए गए हैं. पहले जहां वंदे भारत में 8 कोच हुआ करते थे, अब इसे बढ़ाकर 20 कोच कर दिया गया है. यानी आने वाले दिनों में ज्यादा यात्री इस हाई-टेक ट्रेन में सफर कर सकेंगे और भीड़भाड़ की परेशानी काफी हद तक कम होगी.

जम्मू-कश्मीर को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

रेल मंत्रालय की ओर से जम्मू-कश्मीर के लिए भी एक अहम कदम उठाया जा रहा है. श्रीनगर से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन, जो अभी तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक ही सीमित थी, अब उसे आगे बढ़ाकर जम्मू तवी तक कर दिया गया है. इसका सीधा फायदा यह होगा कि कश्मीर घाटी अब जम्मू के प्रमुख रेलवे स्टेशन से सीधे जुड़ जाएगी.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल 2026 को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से इस विस्तारित सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. इस मौके को जम्मू-कश्मीर के रेल नेटवर्क के लिए एक बड़ा पड़ाव माना जा रहा है.

2 मई से शुरू होगी नियमित सेवा

इस नई और विस्तारित वंदे भारत सेवा की नियमित शुरुआत 2 मई से होगी. यानी आम यात्रियों के लिए यह सुविधा जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी. इससे न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि समय की भी काफी बचत होगी, जो वंदे भारत ट्रेनों की सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है.

अपने दौरे के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव यूएसबीआरएल (उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक) कॉरिडोर पर बने दो बेहद अहम पुलों (अंजी ब्रिज और चेनाब ब्रिज) का भी निरीक्षण करेंगे. ये दोनों पुल भारतीय रेलवे की इंजीनियरिंग क्षमता के शानदार उदाहरण माने जाते हैं और इस पूरे प्रोजेक्ट में इनकी भूमिका बेहद अहम है.

ये भी पढ़ें: AI ने भांप ली बंगाल की नब्ज! भारत एक्सप्रेस-AM Analytics का सुपर सटीक AI एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, ममता की विदाई तय

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital