CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई (CBSE) के लाखों छात्रों और उनके माता-पिता की धड़कनें जो पिछले कई दिनों से तेज थीं, उन्हें आज राहत मिल गई है. बोर्ड ने साल 2026 के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल करीब 18.5 लाख छात्र-छात्राओं ने अपनी किस्मत आजमाई थी, जिसमें 10.2 लाख लड़कों और 8.3 लाख लड़कियों की भागीदारी रही. जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव हुआ, वेबसाइट्स पर ट्रैफिक का सैलाब उमड़ पड़ा.
रिजल्ट में दिखा साउथ पावर
अगर इस बार के रिजल्ट का बारीक विश्लेषण करें, तो एक बात साफ है दक्षिण भारत के छात्र पढ़ाई में अपना दबदबा बनाए हुए हैं. रीजन वाइज परफॉर्मेंस में इस बार भी साउथ इंडिया के शहरों ने उत्तर भारत को पीछे छोड़ दिया है.
त्रिवेंद्रम (Trivandrum): 95.62% पासिंग रेट के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर.
चेन्नई (Chennai): 93.84% के साथ दूसरे पायदान पर.
बेंगलुरु (Bengaluru): 93.19% के साथ तीसरे नंबर पर रहा.
ये आंकड़े बताते हैं कि दक्षिण के इन क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर और छात्रों की मेहनत लगातार बनी हुई है.
लड़कियां फिर निकलीं आगे
इस साल का कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा है. हालांकि, अगर हम पिछले साल यानी 2025 के 87.98% के आंकड़े से तुलना करें, तो इस बार रिजल्ट थोड़ा नीचे गिरा है, लेकिन इसे एक ‘बैलेंस रिजल्ट’ माना जा रहा है. परंपरा को बरकरार रखते हुए इस बार भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी चुनौती में पीछे नहीं हैं.
अगर 10वीं के नतीजों पर नजर डालें, जो हाल ही में आए थे, वहां सफलता का ग्राफ 93.70% के साथ और भी ऊंचा रहा था. 10वीं में भी त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा जैसे रीजन ने 99.79% का जादुई आंकड़ा छूकर सबको हैरान कर दिया था.
ये भी पढ़ें- अब नहीं चलेगी स्कूलों की ‘मनमर्जियां’: बिहार सरकार ने निजी स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइन, नियम तोड़ा तो होगा एक्शन
अपना स्कोरकार्ड कैसे और कहां चेक करें?
रिजल्ट की घोषणा के साथ ही मार्कशीट डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप पर भी अपलोड कर दी गई है. छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड की डिटेल्स डालकर मार्क्स देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए इन साइट्स पर जाएं:
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



