Bhupesh Baghel On PM Modi
Bhupesh Baghel On PM Modi: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीएम मोदी पर दिये गए एक अमर्यादित बयान ने सियासी हलकों में तूफान ला दिया. भाजपा उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है. बघेल के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है.
दरअसल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाये. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि अगर देश संभल नहीं रहा है तो प्रधानमंत्री का पद छोड़ क्यों नहीं दे रहे हो.
कुर्सी है तुम्हारा जनाजा नहीं
इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा,
यह कुर्सी है तुम्हारा जनाजा तो नहीं है. जब कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते…
मैं पहले भी कह चुका हूं कि
“यह कुर्सी है तुम्हारा जनाजा तो नहीं,
जब कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते”मोदी जी से देश नहीं संभल रहा हो तो वो कुर्सी से उतरें. भाजपा का कोई अन्य नेता प्रधानमंत्री बन जाए. लेकिन देश को बर्बाद मत होने दीजिए. pic.twitter.com/yRbX7b3mER
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 18, 2026
हालात पीएम मोदी के कंट्रोल से बाहर
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि वो पहले भी कह चुके हैं कि हालात पीएम मोदी के कंट्रोल से बाहर होते जा रहे हैं. उनके मुताबिक देश कई मोर्चों पर संकट का सामना कर रहा है. महंगाई बेलगाम हो चुकी है. पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन केंद्र सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है.
भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर इन चुनौतियों से निपटने में असफल होने होने की बात कही. उन्होंने कहा कि, अगर मौजूदा नेतृत्व से देश संभल नहीं रहा है तो भाजपा अपने दल के किसी दूसरे नेता को प्रधानमंत्री बना दे, वो ठीक कर लेगा. लेकिन आप देश को बर्बाद मत होने दो.
बीजेपी ने बताया प्रधानमंत्री पद का अपमान
कांग्रेस नेता के इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है. कई नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री पद का अपमान बताते हुए कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाये.
ये भी पढ़ें- ‘यहां की इमली में बहुत मिठास है…’, बस्तर की महिलाओं के हुनर के मुरीद हुए अमित शाह, चखा पल्प का स्वाद
हालांकि राजनीतिक विश्लेषक इसे और नजरिये से देख रहे हैं. उनके मुताबिक यह बढ़ती महंगाई और आम जनता के लिए कठिन होती जिंदगी के खिलाफ विपक्ष की आक्रामक रणनीति है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



