गर्मी में इन चीजों को रखें घर पर
Keep These items home protect against fires: गर्मी शुरू होते ही आग लगने का सिलसिला शुरू हो जाता है. हर रोज शहर के किसी ना किसी इलाके से आग लगने की खबर सुनाई पड़ जाती है. आग ना सिर्फ घर में चीजों को जलाती है बल्कि घर की खुशियों को भी बर्बाद कर देती है. ऐसे में हर किसी की सवाल होता है कि अचानक लगने वाली आग से कैसे बचा जाए. आपके घर में आग बुझाने वाले कुछ जरूरी सामानों का होना बेहद ही जरूरी है ताकि मुसीबत पड़ने पर और सही समय पर आग को काबू में किया जा सके. आपको हम कुछ सामान की लिस्ट बताएंगे, जिन्हें आप आज ही खरीदकर अपने घर में रख लें ताकि आपातकालीन स्थिती में प्रयोग कर आग से बचाव कर सकें.
आग से बचाव के लिए घर पर रखें ये चीजें
1. फायरल एक्सटिंग्विशर
गर्मी से बचने के लिए घर में एक छोटा फायरल एक्सटिंग्विशर होना बेहद जरूरी है. ये किचन, एसी या शॉर्ट सर्किट से लगने वाली शुरुआती आग पर जल्दी से काबू पाने में हमारी मदद करता है. एक्सपर्ट की मानें तो घरों के लिए एबीसी प्रकार के फायर एक्सटिंग्विशर सबसे ज्यादा बेहतरीन होते हैं. क्योंकि ये बिजली या फिर तेल से लगी आग पर सिर्फ कुछ ही मिनट में काबू पा लेते हैं.
2. फायर ब्लैंकेट रखें…
घर में फायर ब्लैंकेट खरीदकर रखें. फायर ब्लैंकेट एक तरह से सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. किचन में खाना बनाते समय तेल या गैस सिलेंडर के आस-पास लगी छोटी आग पर फायर ब्लैंकेट से राहत पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अगर आप भी है वेजीटेरियन तो खाएं यह हाई प्रोटीन नाश्ता, मिलेगी अंडा- चिकन जैसी ताकत
3. घर में पानी और रेत से भरी बाल्टी रखें
घर में रेत और पानी से भरी बाल्टी को हमेशा रखें, आग लगने पर पानी का इस्तेमाल करें लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि बिजली या तेल से लगी आग पर कभी भी पानी नहीं डालना चाहिए. ऐसे में सिर्फ रेत का ही उपयोग करना चाहिए.
4. स्मोक अलर्ट का उपयोग
स्मोक अलर्ट ज्यादातर ऑफिस, कॉलेज, स्कूल या फिर ऊंची इमारतों सहित हर जगह पर लगा होता है. यह उपकरण धुआं उठने पर तेज अलार्म बजाता है और लोगों को अलर्ट करता है. यह लोगों को इस बात की जानकारी देता है कि आग कहां पर लगी हुई है. यह रात के समय सो रहे लोगों की जान बचाने में बेहद अहम रोल निभाता है. आप भी स्मोक अलर्ट को अपने घर पर लगा लें, इससे आपको आग जानकारी मिल जाएगी और आप आग बुझा सकेंगे.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



