Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

EMI पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल? आखिर BJP सांसद की पत्नी ने ऐसा क्यों कहा?

BJP MP VD Sharma Wife Viral Post: मध्य प्रदेश बीजेपी सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा ने महंगाई पर तंज कसते हुए फेसबुक पर लिखा कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल भी EMI पर मिलने लगेगा. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया.

BJP MP VD Sharma Wife Viral Post: मध्य प्रदेश के खजुराहो-पन्ना से सांसद और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा ने महंगाई को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल भी EMI पर मिलने लगेगा.

लगातार बढ़ रहे दाम

पेट्रोलियम कंपनियों ने नौ दिनों के भीतर तीसरी बार कीमतें बढ़ाई हैं. शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ. इस बढ़ोतरी ने आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाला है. स्तुति मिश्रा ने इसे इतिहास का सबसे खराब दौर बताया और आम जनता की परेशानी को सामने रखा.

स्तुति मिश्रा का तंज भरा अंदाज

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जैसे बैंक घर, कार और बिजनेस के लिए लोन देते हैं, वैसे ही भविष्य में पेट्रोल-डीजल भी किश्तों पर मिलने लगेगा. उनका यह बयान महंगाई पर सीधा कटाक्ष माना जा रहा है.

स्तुति मिश्रा का पोस्ट चर्चा का विषय

स्तुति मिश्रा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया. कई लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसे बीजेपी परिवार के भीतर असहमति के रूप में देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें-अब जनता जाग रही है… VIP साहब के लिए पुलिस ने रोका रास्ता, तो जनता ने बजा दिया पुलिस कर्मियों का ‘बैंड’

आम लोगों का क्या कहना है?

महंगाई पर आम लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि लगातार बढ़ते दामों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है. वहीं कुछ ने स्तुति मिश्रा के तंज को जनता की सच्ची आवाज बताया.

मई में तीसरी बार बढ़े दाम

देश में ईंधन की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। खास बात यह है कि मई महीने में यह तीसरी बार है जब दामों में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले इसी हफ्ते पेट्रोल 90 पैसे और कुछ दिन पहले 3 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था। लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता और ज्यादा बढ़ा दी है।

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital