Bharat Express DD Free Dish

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, राज्य के विकास के लिए मांगा केंद्र का साथ

Kerala CM VD Satheesan: केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने मंगलवार (26 मई 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच केरल के विकास और राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की.

Kerala CM VD Satheesan

Kerala CM VD Satheesan

Kerala CM VD Satheesan: केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने मंगलवार (26 मई 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इस बैठक की जानकारी मुख्यमंत्री सतीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ केरल के विकास, बुनियादी ढांचे और राज्य की विभिन्न जरूरतों को लेकर विस्तार से बातचीत हुई.

मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से केरल के भविष्य के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग देने का अनुरोध किया है.

Kerala CM VD Satheesan

केंद्र और राज्य के बीच तालमेल पर चर्चा

माना जा रहा है कि बैठक में राज्य की विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा हुई. इस मुलाकात को केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

सतीशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि केरल के विकास से जुड़े मामलों में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा. अपनी पहली आधिकारिक मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कथकली नर्तक की लकड़ी से बनी एक सुंदर मूर्ति भी भेंट की, जो केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक कला का प्रतीक मानी जाती है.

कौन हैं वी. डी. सतीशन?

वी. डी. सतीशन, जिनका पूरा नाम वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन है, साल 2026 में कांग्रेस नीत यूडीएफ गठबंधन की जीत के बाद केरल के मुख्यमंत्री बने. इससे पहले वह 2021 से 2026 तक केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें- ‘जल्दी-जल्दी भागो, जेल में खिलाने के लिए पैसा नहीं’… बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी की अवैध घुसपैठियों को खुली चेतावनी

उनका जन्म 31 मई 1964 को केरल के एर्नाकुलम जिले के नेट्टूर में हुआ था. सतीशन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. राजनीति में आने से पहले उन्होंने कानून की पढ़ाई की और कुछ समय तक केरल हाई कोर्ट में वकालत भी की. उन्होंने सोशल वर्क में एमएसडब्ल्यू के साथ-साथ एलएलबी और एलएलएम की डिग्री हासिल की है. उन्हें एक शिक्षित और तथ्यों पर आधारित राजनीति करने वाले नेता के रूप में देखा जाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read