Bharat Express DD Free Dish

धुएं के निशान, टूटी खिड़कियां और बिखरे गद्दे, मालवीय नगर आग की भयावह रात की गवाही

Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को हिला दिया. इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के 8 सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने होटल मालिक लवलेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है.

Malviya Nagar Hotel Fire: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को दहला दिया. इस हादसे में अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें एक ही परिवार के 8 सदस्य भी शामिल हैं. घटना के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए. पुलिस ने होटल मालिक लवलेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है और उसे साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा. नगर निगम ने भी जांच शुरू कर दी है और चेतावनी दी है कि अगर फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी साबित हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

भयावह रात की तस्वीरें

घटनास्थल पर आज भी धुएं के निशान, टूटी खिड़कियां और बिखरे गद्दे उस रात की दास्तान सुनाते हैं. कई लोग आग से बचने के लिए जान जोखिम में डालकर इमारत से कूदे थे. इस हादसे की गंभीरता ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है.

बहादुरी की मिसाल

इस दौरान मोहम्मद अनीस नाम के शख्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना कई लोगों की जिंदगी बचाई. उन्होंने तुरंत गद्दे मंगवाए और इमारत में फंसे लोगों से नीचे कूदने की अपील की. करीब 15 लोग उन गद्दों पर छलांग लगाकर सुरक्षित बाहर निकल पाए. हालांकि एक महिला को बचाया नहीं जा सका. अनीस ने बताया कि चारों तरफ चीख-पुकार थी और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागदौड़ कर रहे थे. राहत कार्य के दौरान एक अधिकारी भी घायल हो गए.

ये भी पढ़ें-बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर ‘मां वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी’ रखा गया, ये है नाम बदलने की पूरी वजह

मामले की जांच जारी

अब जांच एजेंसियां आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों की स्थिति की पड़ताल कर रही हैं. सवाल यही है कि आखिर किस लापरवाही ने 21 लोगों की जिंदगी छीन ली. मौके पर अभी भी मोटे तार और संकरी गलियां मौत को दावत देती नजर आ रही हैं.

यह हादसा दिल्ली में फायर सेफ्टी नियमों और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read