Bharat Express DD Free Dish

गर्मी में इस बार ट्राई करें ठंडा-ठंडा जामुन फुलजार सोडा, भूल जाएंगे बाजार की ड्रिंक; जानें आसान रेसिपी

Jamun Fuljar Soda Recipe: आज हम इस आर्टिकल में आपको जामुन फुलजार सोडा की रेसिपी बताएंगे. जामुन से तैयार किया गया फुलजार सोडा गर्मी में तुरंत ताजगी देने वाला शानदार ड्रिंक है.

Jamun Fuljar Soda Recipe

Jamun Fuljar Soda Recipe

Jamun Fuljar Soda Recipe: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने और ताजगी बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह की ड्रिंक्स पीते हैं. बाजार में मिलने वाली कई ड्रिंक्स में चीनी और कृत्रिम फ्लेवर की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से अगर आप लंबे समय तक बाजार की ड्रिक्स पीते हैं तो ऐसे में बाजार की ड्रिंक्स आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होंगी. अगर आप कुछ स्वादिष्ट, हेल्दी और घर पर आसानी से बनने वाली ड्रिंक चाहते हैं तो जामुन फुलजार सोडा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

जामुन न केवल स्वाद में खट्टा-मीठा होता है, बल्कि यह कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और फाइबर पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. जामुन से तैयार किया गया फुलजार सोडा गर्मी में तुरंत ताजगी देने वाला शानदार ड्रिंक है. आज हम इस आर्टिकल में आपको जामुन फुलजार सोडा की रेसिपी बताएंगे.

जामुन फुलजार सोडा बनाने के लिए सामग्री

1 कप पके हुए जामुन
2 बड़े चम्मच चीनी या शहद
1/2 छोटा चम्मच काला नमक
1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 कप ठंडा सोडा वाटर
बर्फ के टुकड़े
पुदीने की कुछ पत्तियां सजावट के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले जामुन को अच्छी तरह धो लें और उसके बीज निकाल दें. अब जामुन के गूदे को मिक्सर में डालकर चीनी या शहद के साथ पीस लें. तैयार मिश्रण को छलनी से छान लें ताकि इसका स्मूद पल्प मिल सके. इसके बाद एक बड़े गिलास में जामुन का पल्प डालें. इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह चलाएं. अब गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से ठंडा सोडा वाटर डाल दें. सोडा डालते समय हल्के हाथों से मिलाएं. अंत में पुदीने की पत्तियों से सजाकर तुरंत सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Monday to Saturday हेल्दी मॉर्निंग शेक्स से बढ़ाएं एनर्जी और इम्युनिटी, जानें आसान रेसिपीज

क्यों खास है यह ड्रिंक?

जामुन फुलजार सोडा स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है. यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ गर्मी में होने वाली थकान और डिहाइड्रेशन से राहत दिलाने में मदद करता है. इसकी प्राकृतिक मिठास और मसालों का स्वाद इसे बाजार की कोल्ड ड्रिंक्स से अलग और ज्यादा पौष्टिक बनाता है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read