Bharat Express DD Free Dish

मुजफ्फरनगर रॉकी हत्याकांड: मुठभेड़ में मुख्य आरोपी बादल गिरफ्तार, सनसनीखेज खुलासे जारी

मुजफ्फरनगर के बहुचर्चित रॉकी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी बादल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शव के बाकी हिस्सों की तलाश और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है.

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh, Rocky Murder Case

Muzaffarnagar Rocky murder case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सामने आए रॉकी हत्याकांड ने एक बार फिर पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार रात मुख्य आरोपी और मृतक के सौतेले बेटे बादल को मुठभेड़ के दौरान घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, बादल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी.

मुठभेड़ के बाद बड़ा खुलासा

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी बादल की निशानदेही पर मृतक रॉकी के शव के बाकी हिस्सों की तलाश भी शुरू कर दी. इसी क्रम में टीम चित्तौड़ा झाल और आसपास के इलाके में पहुंची, जहां रॉकी का सिर तलाशने के लिए देर रात तक टॉर्च अभियान चलाया गया. हालांकि अंधेरा ज्यादा होने की वजह से पुलिस को वहां कोई सफलता नहीं मिल सकी.

इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, घटना में इस्तेमाल की गई काली स्कॉर्पियो और कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं. इस पूरी कार्रवाई के बीच एक और अहम बात सामने आई कि मृतक की पत्नी रेणु मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई. पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

साजिश की परतें खुलीं

जांच में सामने आया है कि यह मामला सिर्फ अपहरण या हत्या का नहीं, बल्कि पूरी तरह से सुनियोजित साजिश थी. बताया जा रहा है कि मृतक विकसित उर्फ रॉकी को 16 दिन पहले अचानक लापता किया गया था. बाद में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या बेहद बेरहमी से की गई.

आरोप है कि सौतेले बेटे बादल ने अपनी मां रेणु और कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार, पहले रॉकी को गोली मारी गई, फिर सबूत मिटाने के लिए उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया. धड़ को एक खेत में दबा दिया गया था, जबकि सिर को अलग-अलग जगह फेंका गया.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, चुनावी जीत पर दी बधाई

पुलिस की कार्रवाई तेज

इससे पहले पुलिस एक अन्य आरोपी मोंटी त्यागी को भी गिरफ्तार कर चुकी है, जिसकी निशानदेही पर शव का धड़ बरामद किया गया था. अब मुख्य आरोपी बादल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस पूरे मामले की कड़ियां जल्द पूरी तरह जुड़ जाएंगी.

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के मुताबिक, पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी. मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई, जिसके बाद मुठभेड़ हुई और आरोपी पकड़ा गया. फिलहाल घायल बादल का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read