Bharat Express DD Free Dish

भारत EXPRESS की खबर का बड़ा असर, बिंदकी का अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

American Ultrasound Center sealed Fatehpur: फतेहपुर के बिंदकी बस स्टैंड स्थित अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर को स्वास्थ्य विभाग ने सीज कर दिया है. भारत EXPRESS में मामला उठने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और अनियमितताओं पर कार्रवाई की गई.

American Ultrasound Center sealed Fatehpur

American Ultrasound Center sealed Fatehpur

American Ultrasound Center sealed Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भारत EXPRESS की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. बिंदकी बस स्टैंड स्थित अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर को स्वास्थ्य विभाग ने रविवार सुबह सीज कर दिया. शनिवार को हुई छापेमारी के दौरान सेंटर में कई अनियमितताएं सामने आने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन मामला मीडिया में प्रमुखता से सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया और अगले ही दिन सेंटर पर सीलिंग की कार्रवाई कर दी गई.

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर में औचक निरीक्षण किया था. जांच के दौरान सेंटर पर कोई रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं मिला. इसके अलावा सेंटर संचालक आवश्यक दस्तावेज भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को नहीं दिखा सका. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर मामला संदिग्ध माना गया.

भारत EXPRESS की खबर का बड़ा असर

छापेमारी के दौरान सेंटर संचालक एवं समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता रामनरेश पटेल और एसीएमओ डॉ. इस्तियाक अहमद के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी. इस दौरान दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वायरल वीडियो में रामनरेश पटेल कथित तौर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से अपने सीधे संबंध होने की बात कहते दिखाई दिए थे. वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया था.

हालांकि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के बाद बिना किसी ठोस कार्रवाई के वापस लौट गई थी, जिससे कई सवाल खड़े हुए थे. इसके बाद भारत EXPRESS ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से प्रसारित किया और प्रशासनिक कार्रवाई की जरूरत को उजागर किया. खबर प्रसारित होने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और रविवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया.

नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

कार्रवाई के बाद जिले भर में संचालित अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है. प्रशासन की इस कार्रवाई को स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और नियमों के पालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय ध्वज और PM मोदी की तस्वीर जलाने वाला वीडियो स्टेटस पर डालने पर युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच तेज

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read