Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मैच टाई का बाद अंपायर से भिड़े खिलाड़ी, सुपर ओवर हारते ही श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तू-तू मैं-मैं

Super Over Controversy: श्रीलंका में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच मैच टाई होने के बाद अंपायर्स और भारतीय खिलाड़ियों के बीच बहस हुई. रोशनी कम होने के बावजूद सुपर ओवर खेला गया, जिसमें इंडिया-ए को हार का सामना करना पड़ा.

Super Over Controversy: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ने भी 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 265 रन ही बनाए और मैच टाई हो गया.

अंपायर्स से बहस

नियमों के मुताबिक टाई की स्थिति में सुपर ओवर होना चाहिए था. लेकिन मैदान पर रोशनी कम होने के कारण अंपायर्स सुपर ओवर कराने के पक्ष में नहीं थे. भारतीय कप्तान तिलक वर्मा इस फैसले से नाराज हो गए और अंपायर्स से लंबी बहस करने लगे. वह हर हाल में नतीजा चाहते थे और सुपर ओवर खेलने पर अड़े रहे.

खिलाड़ियों का विरोध

करीब 5 से 10 मिनट तक मैदान पर बहस और ड्रामा चलता रहा. शुरुआत में ऐसा लगा कि अंपायरों का फैसला कायम रहेगा और भारतीय टीम पवेलियन लौट जाएगी लेकिन खिलाड़ियों के कड़े विरोध के बाद अंपायर्स ने अपना रुख बदला और सुपर ओवर कराने पर सहमति जताई.

सुपर ओवर में हार

सुपर ओवर में भारत की ओर से अरशद खान ने गेंदबाजी की, लेकिन उन्होंने 16 रन लुटा दिए. बल्लेबाजी में सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी उतरे, पर टीम 6 गेंदों में सिर्फ 10 रन ही बना सकी. इस तरह इंडिया-ए को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें-FIFA वर्ल्ड कप में भारत के निशान वेलुपिल्लई ने किया डेब्यू, जानें फुटबॉल के महाकुंभ में क्यों गूंजा ‘इंडिया’ का नाम?

चर्चा का विषय बना मुकाबला

मैच के दौरान हुई बहस और सुपर ओवर का ड्रामा क्रिकेट जगत में चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया. खिलाड़ियों की जिद और अंपायर्स का बदला हुआ फैसला इस मुकाबले को खास बना गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital