Urdu Conclave 2026

युद्ध विराम के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, एक्सपोर्ट में 18% का रिकॉर्ड उछाल

India export growth: मई 2026 में भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 18% बढ़कर 45.20 अरब डॉलर पर पहुंचा. इंपोर्ट भी बढ़ा लेकिन ट्रेड डेफिसिट घटकर 28.21 अरब डॉलर रहा. सोने का आयात 60% बढ़कर 9.04 अरब डॉलर दर्ज हुआ.

India export growth: सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मई 2026 में भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 18% बढ़कर 45.20 अरब डॉलर तक पहुंच गया. इंपोर्ट भी बढ़कर 73.41 अरब डॉलर दर्ज हुआ, लेकिन ट्रेड डेफिसिट थोड़ा घटकर 28.21 अरब डॉलर रहा, जो अप्रैल में 28.38 अरब डॉलर था.

कॉमर्स सेक्रेटरी का बयान

कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने बताया कि मई उन महीनों में शामिल रहा, जब सबसे ज्यादा मासिक एक्सपोर्ट ग्रोथ देखने को मिली. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट संकट से प्रभावित एक्सपोर्ट में अब सुधार दिख रहा है. खासकर UAE, सऊदी अरब, जॉर्डन और यमन को होने वाले निर्यात में तेजी आई है.

ग्लोबल सप्लाई चेन को राहत

यह सुधार ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की दिशा में शुरुआती समझौते की घोषणा हुई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोबारा खुलने की उम्मीद से ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक सप्लाई चेन को राहत मिलने की संभावना है.

एक्सपोर्ट बेस में बढ़ोतरी

अग्रवाल ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में भारत का एक्सपोर्ट बेस लगभग दोगुना हो गया है, जबकि सर्विस एक्सपोर्ट तीन गुना बढ़ा है. सरकार को उम्मीद है कि नए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स लागू होने के बाद एक्सपोर्ट ग्रोथ को और गति मिलेगी. इसके लिए राज्यों में वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी ताकि UAE, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन जैसे समझौतों का लाभ एक्सपोर्टर्स तक पहुंच सके.

ये भी पढ़ें-इंस्टाग्राम पर अमीर बनकर रचाया प्रेमजाल! पेंटर की फर्जी शान में फंसी कॉलेज छात्रा, मुरैना से सकुशल बरामद

सोने का आयात बढ़ा

मई में जहां एक्सपोर्ट और इंपोर्ट दोनों में बढ़ोतरी हुई, वहीं सोने का आयात भी तेजी से बढ़ा. अप्रैल-मई के दौरान सोने का आयात 60% बढ़कर 9.04 अरब डॉलर तक पहुंच गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read