Bharat Express DD Free Dish

Friday Box Office: ‘कॉकटेल 2’ का धमाकेदार आगाज़, शाहिद-कृति की जोड़ी ने थिएटर्स में मचाया गदर, जानें बाकी फिल्मों का हाल

फिल्मों के बीच दिलचस्प भिड़ंत के बीच शुुकआवार को शाहिद कपूर और कृति सेनन की ‘कॉकटेल 2’ ने 13.50 करोड़ की ओपनिंग के साथ बाजी मार ली. वहीं, राम चरण की ‘पेद्दी’ तीसरे हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. जानें क्या है बाकियो का हाल.

Friday Box Office Cocktail 2 Beats 6 Films With Huge Opening Day Collection

Cocktail 2 Friday Box Office: शुक्रवार को सिनेमाघरों में फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. टिकट खिड़की पर नई और पुरानी, कुल मिलाकर करीब 6 से 7 फिल्में आमने-सामने थीं. लेकिन इस मुकाबले में बाजी मारी शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की नई रिलीज ‘कॉकटेल 2’ ने. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही बाकी फिल्मों को पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं कि इस शुक्रवार को किस फिल्म की झोली में कितने करोड़ आए.

Cocktail 2‘ का पहले दिन जलवा

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 13.50 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया. वहीं दूसरी तरफ, साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंटि बंगाराम’ की शुरुआत ठीक-ठाक रही. इस फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ रुपये कमाए, हालांकि ये शाहिद की फिल्म से काफी पीछे रह गई.

इम्तियाज अली की फिल्म जमी

एक हफ्ता पहले रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ (स्टारर दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ) दूसरे हफ्ते में भी मजबूत दिख रही है. फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार (8वें दिन) 1.90 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 14.15 करोड़ हो गया है.

इसके उलट, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ दूसरे हफ्ते में पूरी तरह ढेर हो गई. फिल्म ने 8वें दिन महज 10 लाख रुपये कमाए और इसका कुल कलेक्शन सिर्फ 6.65 करोड़ तक पहुंच सका. विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ ने भी दूसरे शुक्रवार को दम तोड़ दिया और सिर्फ 51 लाख रुपये बटोर सकी.

राम चरण की ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर राज कायम

साउथ के मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ का जलवा तीसरे हफ्ते में भी बरकरार है. नई फिल्मों के आने के बावजूद इस फिल्म ने अपने 16वें दिन (तीसरे शुक्रवार) 1.75 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. इसी के साथ ‘पेद्दी’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 229.75 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

वहीं, वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अपने तीसरे हफ्ते में सुस्त पड़ गई है और शुक्रवार को केवल 29 लाख रुपये ही कमा सकी.

ये भी पढ़ें: रिलीज होते ही ट्रोल हुई ‘कॉकटेल 2’, 14 साल पुराने ‘बंधू’ के रीमेक पर भड़के फैंस

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read