Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

श्वेत वस्त्र और लाल मैट… गृह मंत्री अमित शाह का दिखा अनोखा योग रूप, बोले- ‘यह दुनिया को भारत का अनमोल तोहफा है…’

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में सामूहिक योग शिविर में हिस्सा लिया. सफेद वस्त्र पहने अमित शाह ने लाल मैट पर बैठकर प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया.

Amit Shah Performs Yoga With Public In Ahmedabad On Yoga Day

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में मोर्चा संभाला, वहीं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद में योग उत्सव की कमान संभाली. अमित शाह ने सुबह-सुबह अहमदाबाद में आयोजित एक भव्य सामूहिक योग सत्र में हिस्सा लिया और आम लोगों के साथ मिलकर योगासन किए. इस दौरान उन्होंने योग को पूरी दुनिया के लिए भारत की सबसे अनमोल धरोहर बताया.

लाल मैट पर बिछा अध्यात्म का रंग

अहमदाबाद में हुए इस शानदार कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए. वह सफेद रंग के योग परिधान (टी-शर्ट और ट्रैक पैंट) पहने हुए थे. उन्होंने वहां बिछी लाल मैट पर बैठकर अन्य योग साधकों के साथ पहले ध्यान लगाया और फिर प्राणायाम व अन्य आसनों का अभ्यास किया.

कार्यक्रम के बाद अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “योग मानव जाति को भारत का एक अमूल्य उपहार है, जो मन, शरीर और आत्मा को ऊर्जावान बनाकर हमारे समग्र कल्याण का पोषण करता है. आज विश्व भर के लाखों लोगों के साथ अहमदाबाद में इस सार्वजनिक योग सत्र में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हुई.”

‘स्वस्थ बुढ़ापे’ के संकल्प के साथ मनाया गया उत्सव

यह पूरा आयोजन भारत सरकार की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसके तहत योग को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है. इस साल का मुख्य विषय यानी थीम ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई है, जो उम्र के हर पड़ाव पर फिट और निरोगी रहने का संदेश देती है. अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रखना है, तो योग को रोजमर्रा की आदत बनाना ही होगा.

ये भी पढ़ें: कोलकाता के रेड रोड से PM मोदी का बड़ा संदेश, बताया क्यों आज की युवा पीढ़ी के लिए जरूरी है योग

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital