Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गलत नस काटी, फिर बोला- ‘ये अल्लाह की मर्जी है’, गाजियाबाद के डॉक्टर की खौफनाक लापरवाही

गाजियाबाद के लोनी स्थित अल्वी नर्सिंग होम में गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के दौरान डॉ. मोहम्मद नदीम ने महिला की गलत नस काट दी. विरोध करने पर डॉक्टर ने इसे ‘अल्लाह की मर्जी’ बताया और 500 रुपये का ऑफर दिया. जानिए इस शॉकिंग मामले की पूरी सच्चाई.

Ghaziabad Dr Mohammad Nadeem Loni

अस्पताल को मंदिर और डॉक्टर को भगवान माना जाता है, लेकिन दिल्ली-NCR के गाजियाबाद से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला मेडिकल लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने इस भरोसे की धज्जियां उड़ा दी हैं. एक महिला गॉल ब्लैडर की सर्जरी कराने अस्पताल गई थी, लेकिन डॉक्टर ने ‘गलती’ से उसकी गलत नस ही काट दी. हद तो तब हो गई जब महिला ने इस ‘जानलेवा लापरवाही’ का कारण पूछा, तो डॉक्टर ने बड़ी बेशर्मी से जवाब दिया कि यह अल्लाह की मर्जी है. आइये जानें क्या है पूरा मामला?

ऑपरेशन के नाम पर ‘खिलवाड़’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के शाहदरा (करदम पुरी) की रहने वाली नूर सबा ने 17 फरवरी 2026 को गाजियाबाद के लोनी स्थित ‘अल्वी नर्सिंग होम’ में गॉल ब्लैडर की सर्जरी करवाई थी. यह ऑपरेशन डॉ. मोहम्मद नदीम ने किया था. ऑपरेशन के 15-20 दिन बाद ही नूर सबा की तबीयत भयानक रूप से बिगड़ने लगी. उन्हें पीलिया हो गया. अस्पताल ने दोबारा भर्ती तो किया, लेकिन बीमारी की असली वजह छिपा ली.

‘गलत नस’ कटने का खौफनाक राज

लगातार गिरती सेहत से परेशान होकर जब नूर सबा दूसरे अस्पताल पहुंचीं, तो वहां के डॉक्टरों ने जो बताया, उसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. जांच में सामने आया कि पहली सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने गलत नस काट दी थी, जिसके कारण उनके शरीर में जहर (पीलिया) फैल रहा था. अपनी जान बचाने के लिए महिला को एक और (दूसरी) सर्जरी से गुजरना पड़ा.

मर जाती तो भी अल्लाह की मर्जी

दूसरी सर्जरी के बाद जब नूर सबा इंसाफ और जवाब मांगने अल्वी नर्सिंग होम के डॉ. मोहम्मद नदीम के पास पहुंचीं, तो वहां का ड्रामा और भी शॉकिंग था. नूर सबा का दावा है कि जब उन्होंने पूछा कि अगर मैं मर जाती तो क्या होता? तो डॉक्टर ने कहा, “तब भी अल्लाह की मर्जी होती. आरोप है कि अपनी इस भयंकर गलती को मानने के बजाय डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन ने मामले को रफा-दफा करने के लिए महिला को 500 से 1,000 रुपये देने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें: BJP की टीम नबीन का खाका तैयार: 11 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव, 6 सचिवों की चर्चा में कौन-कौन?

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

जैसे ही यह मामला ‘X’ (ट्विटर) पर वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. यूजर्स डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि अब इस डॉक्टर का जेल जाना भी अल्लाह की मर्जी ही होगी. फिलहाल, इस खौफनाक लापरवाही की शिकायत सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) तक पहुंच चुकी है. डॉ. नदीम ने आरोपों से इनकार किया है, लेकिन जांच की आंच अब अल्वी नर्सिंग होम तक पहुंच चुकी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital