Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सेशेल्स में प्रवासी भारतीयों के बीच पहुंचे पीएम मोदी: बोले- ‘मातृभूमि से गहरा जुड़ाव और वहां की तरक्की में भारतीयों का योगदान सराहनीय’

पीएम नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स दौरे पर भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात. सेशेल्स के विकास में भारतीयों के योगदान को सराहा और भारत से उनके मजबूत जुड़ाव को बताया.

pm-modi-interacts-with-indian-community-in-seychelles-diaspora-meet

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा रणनीतिक और कूटनीतिक मोर्चों पर जितनी सफल रही है, उतनी ही भावनात्मक रूप से भी खास बन गई है. द्वीप देश सेशेल्स के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. विक्टोरिया में आयोजित एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह में जैसे ही पीएम मोदी मंच पर पहुंचे, पूरा हॉल ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा. इस बेहद आत्मीय और ऊर्जा से भरी बातचीत के बाद प्रधानमंत्री काफी अभिभूत नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए प्रवासी भारतीयों की जमकर तारीफ की.

‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’

पीएम मोदी ने अपने आदिकारिक एक्स हेंडल से भारतीय प्रवासियों के प्रति अपना स्नेह और गर्व व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, ‘सेशेल्स में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ अद्भुत बातचीत हुई. वे सेशेल्स की प्रगति में प्रभावी योगदान दे रहे हैं.

पीएम मोदी ने आखिर में ये भी लिखा कि भारत के साथ उनका जुड़ाव अभी भी बहुत मजबूत है.

सेशेल्स की तरक्की में ‘मिनी इंडिया’ का बड़ा रोल

सेशेल्स की कुल आबादी भले ही छोटी हो, लेकिन वहां की अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, निर्माण (कंसट्रक्शन) और व्यापारिक गतिविधियों में भारतीयों की भूमिका रीढ़ की हड्डी की तरह है. 19वीं सदी में भारत से गए तमिल और गुजराती व्यापारियों से शुरू हुआ यह सफर आज इस मुकाम पर पहुंच गया है कि वहां का हर क्षेत्र प्रवासियों की मेहनत से चमक रहा है.

भारत के लिए ही धड़कता है दिल

पारंपरिक परिधानों में सजे भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी के स्वागत में भरतनाट्यम और लोक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं. कई लोग तो ऐसे थे जिनकी तीसरी या चौथी पीढ़ी सेशेल्स में रह रही है, लेकिन आज भी उनके घरों में हिंदी, तमिल और गुजराती भाषाएं बोली जाती हैं और भारतीय त्योहार उसी धूमधाम से मनाए जाते हैं जैसे भारत में.

ये भी पढ़ें: दोस्ती के 50 साल पूरे होने पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी, विक्टोरिया में बापू को किया नमन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital