Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दोस्ती के 50 साल पूरे होने पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी, विक्टोरिया में बापू को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सेशेल्स दौरे के दौरान राजधानी विक्टोरिया के पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. भारत-सेशेल्स संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित इस राजकीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की.

PM Modi Pays Tribute To Mahatma Gandhi In Seychelles Peace Park

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सेशेल्स के राजकीय दौरे पर हैं. आज यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया के ‘पीस पार्क’ पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री ने बापू के विचारों को याद करते हुए कहा, ‘बापू के आदर्श हर पीढ़ी को शांति, न्याय और इंसान की गरिमा के लिए एकजुट रहने की सीख देते हैं. एक बेहतर और सुंदर दुनिया बनाने के हमारे साझा प्रयासों को उनकी विचारधारा हमेशा प्रेरित करती रहेगी.’

क्यों खास है PM Modi का यह दौरा?

प्रधानमंत्री मोदी का यह सेशेल्स दौरा कई मायनों में बेहद ऐतिहासिक है. दरअसल, यह दौरा सेशेल्स की आजादी की स्वर्ण जयंती यानी की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है. इसके साथ ही, भारत और सेशेल्स के बीच आपसी राजनयिक संबंधों के भी शानदार 50 साल पूरे हो चुके हैं. इसी दोहरे जश्न के उपलक्ष्य में पीएम मोदी यहां पहुंचे हैं.

पीस पार्क में बापू को श्रद्धांजलि देने के बहाने प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच अहिंसा, शांति और दोस्ती के उन साझा मूल्यों को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा, जो भारत और सेशेल्स के गहरे सांस्कृतिक संबंधों की गवाही देते हैं.

भारतीय प्रवासियों से की मुलाकात

अपने इस व्यस्त कार्यक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की. वहां मौजूद भारतीयों ने पीएम मोदी का पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया. भारत सरकार के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, इस यात्रा से दोनों देशों के बीच के ऐतिहासिक और कूटनीतिक रिश्ते आने वाले समय में और ज्यादा मजबूत होंगे.

ये भी पढ़ें: हिंद महासागर में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’: सेशेल्स के ऐतिहासिक विनायकर मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, सांस्कृतिक धरोहर को सराहा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital