Bharat Express DD Free Dish

जमीनी नेता या नितिन नबीन के करीबी? बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार पर सियासत तेज

Bankipur Bypoll: पटना के बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छोड़ने से जितना चर्चा में नहीं आया उससे ज्यादा चर्चा उपचुनाव में अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाने से हो रही है. आरजेडी का आरोप है कि नितिन नवीन ने अपने पॉकेट का उम्मीदवार उतारा है ताकि सीट पर अपना कब्जा बरकरार रहे.

Bankipur Bypoll

Bankipur Bypoll

Bankipur Bypoll: पटना के बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छोड़ने से जितना चर्चा में नहीं आया उससे ज्यादा चर्चा उपचुनाव में अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाने से हो रही है. आरजेडी का आरोप है कि नितिन नवीन ने अपने पॉकेट का उम्मीदवार उतारा है ताकि सीट पर अपना कब्जा बरकरार रहे. वहीं बीजेपी इन आरोपों को खारिज करते हुए अभिषेक कुमार बीजेपी का जमीनी नेता बता रही है.

अभिषेक कुमार को उम्मीदवार किया घोषित

बता दें कि, पटना के बांकीपुर सीट नितिन नवीन के छोड़ने के बाद तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि उम्मीदवार कौन होगा. बीजेपी तमाम कयासों को विराम लगाते हुए अभिषेक कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दी. उम्मीदवार एक दम नया होने की वजह से आरजेडी को चुटकी लेने का मौका मिल गया और आरजेडी अभिषेक को नितिन नवीन के पॉकेट का उम्मीदवार बताकर हमलावर है.

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने विरोधियों के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. बीजेपी प्रदेश की माने तो अभिषेक कुमार जमीनी कार्यकर्ता है और पार्टी और संगठन के लिए बहुत काम कर चुके है. वहीं बीजेपी के सहयोगी पार्टी जेडीयू भी बीजेपी का बचाव करते नजर आई.

कायस्थ जाति से आते हैं अभिषेक

बता दें कि, बीजेपी के बांकीपुर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार अभिषेक कुमार युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष हैं. दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं. मंडल मंत्री और महामंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- ‘सुन लो रे असीम मुनीर! PoK में मत करो जुल्म…न लो बेगुनाहों की जानें’, जम्मू कश्मीर से JAAC का PAK को खुला खत

अभिषेक कुमार ‘बंटी’ कायस्थ जाति से आते हैं. वह बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और लंबे समय से उन्होंने नितिन नबीन के साथ काम किया है. अभिषेक के सामने जन सुराज से प्रशांत किशोर और आरजेडी से रेखा गुप्ता मुकाबला करना है. बांकीपुर बीजेपी का गढ़ रहा है लेकिन बीजेपी उम्मीदवार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read