Afghanistan-Indonesia India DNA: पड़ोसी देश पाकिस्तान भले ही भारत के खिलाफ साजिशें रचने और नफरत का प्रोपेगैंडा चलाने में लगा रहता हो, लेकिन वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक साख का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है. हाल ही में दो बड़े देशों अफगानिस्तान और इंडोनेशिया की तरफ से आए बयानों ने अंतरराष्ट्रीय गलियारों में हलचल तेज कर दी है. दोनों ही देशों ने भारत के साथ अपने खून और संस्कृति के गहरे जुड़ाव को खुले दिल से स्वीकार किया है.
इसके बाद सोशल मीडिया पर एक नया डिबेट छिड़ गया है और लोग चुटकी लेते हुए पूछ रहे हैं “जब सब मान रहे हैं, तो पाकिस्तान आखिर कब इस हकीकत को स्वीकार करेगा?”
दरअसल यह पूरी चर्चा अफगानिस्तान के एक सीनियर मंत्री और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के उन बयानों के बाद शुरू हुई है, जिसमें दोनों ने सार्वजनिक रूप से भारत के साथ अपना ‘DNA कनेक्शन’ कबूला है.
क्या बोले अफगानिस्तान के मंत्री
एक तरफ जहां पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान के रिश्ते सीमा विवाद और सुरक्षा मुद्दों को लेकर बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ काबुल ने नई दिल्ली के साथ अपने ऐतिहासिक रिश्तों को एक नई ऊंचाई दी है. भारत के दौरे पर आए अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई और पशुपालन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमरी ने दोनों देशों के रिश्तों की खुलकर सराहना की. इस दौरान उन्होंने कहा-
“यह मेरी पहली भारत यात्रा है, लेकिन यहां आकर मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने ही देश और अपने ही लोगों के बीच हूं. हमारा रिश्ता सिर्फ कागजी कूटनीति का नहीं है. हमारा इतिहास, संस्कृति और सभ्यता साझी है. सच तो यह है कि भारत और अफगानिस्तान का DNA एक है.”
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का बड़ा बयान
यह सिलसिला सिर्फ अफगानिस्तान तक नहीं रुका, बल्कि दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े और दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया से भी कुछ ऐसा ही बयान आया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बीच उनकी मौजूदगी में जकार्ता कन्वेंशन सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने एक बेहद दिलचस्प खुलासा किया. राष्ट्रपति प्राबोवो ने मुस्कुराते हुए कहा-
“मैंने कुछ समय पहले अपना जीनोम सीक्वेंसिंग यानी DNA टेस्ट करवाया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि मेरे टेस्ट में ‘भारतीय DNA’ निकला है! यह पूरी तरह सच है. शायद यही वजह है कि जब भी मैं कोई भारतीय संगीत सुनता हूं, तो मेरा शरीर अपने-आप थिरकने लगता है.”
सोशल मीडिया पर घिर गया पाकिस्तान
‘I tested my DNA, and I have Indian DNA!’ ये शब्द कहे हैं हाल ही में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने.. इससे पहले अफगानिस्तान के प्रशासनिक अधिकारी भी ऐसा बोल चुके हैं यानी सीधे तौर पर भारत को बाप…लेकिन ये पाकिस्तान कब मानेगा भाई?😂
— Rohit Agrawal (@AryaRohit1999) July 11, 2026
जैसे ही ये दोनों बयान सामने आए भारतीय सोशल मीडिया X पर पाकिस्तान की खिंचाई होने लगी.
पीएम मोदी के इंडोनिशियैा दौरे पर वहां के राष्ट्रपति ने कहा कि मेरा DNA इंडियन है.. और अब इसके बाद अफगानिस्तान के कृषी मंत्री ने भी मना की उनका DNA भी भारतीय है…
तो फिर अब बस पाकिस्तान माना ले कि उसका बाप भारत है और उसका भी DNA इंडियन है.#Pakistan
— SAHIL SINGH (@SAHILSI28060444) July 11, 2026
लोगों का कहना है कि एक तरफ दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया भारत से अपना खून का रिश्ता बता रहा है. दूसरी तरफ खुद इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान भारत को अपना सबसे करीबी मान रहा है. तो पाकिस्तान आखिर कब तक नफरत का चश्मा पहनकर इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक हकीकत से मुंह चुराता रहेगा?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

