Aamir Khan Marriage Controversy: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की तीसरी शादी के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. उन्होंने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से सिविल मैरिज की जिसके बाद कई नेताओं और धार्मिक संगठनों ने सवाल उठाए. इस शादी को लेकर उनपर लव जिहाद का आरोप लगाया गया और आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया.
लव जिहाद पर आमिर का जवाब
लगातार उठ रहे आरोपों पर आमिर खान ने हाल ही में चुप्पी तोड़ी. उन्होंने साफ कहा कि उनकी किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है. रीना, किरण और अब गौरी तीनों के साथ उनकी शादी सिविल मैरिज के जरिए हुई थी. आमिर ने यह भी बताया कि गौरी क्रिश्चियन हैं और धर्म का ज्यादा पालन नहीं करतीं. उनके मुताबिक रिश्ते हमेशा आपसी सम्मान और निजी पसंद पर आधारित रहे हैं धर्म का इसमें कोई दखल नहीं रहा.
परिवार की सोच पर क्या बोले आमिर?
आमिर खान ने अपने परिवार की सोच पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनके घर में हमेशा से अलग धर्मों के रिश्तों को स्वीकार किया जाता रहा है. उनकी दोनों बहनों ने हिंदू परिवारों में शादी की है, बेटी की शादी भी एक हिंदू लड़के से हुई है. वहीं उनके कजिन मंसूर ने क्रिश्चियन महिला से शादी की. आमिर ने बताया कि उनका परिवार बेहद मिलनसार है और सबको साथ लेकर चलने वाला है.
गौरी के साथ रिश्ते पर बयान
गौरी के साथ रिश्ते पर आमिर ने कहा कि समय के साथ जिंदगी और मजेदार होती जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि गौरी हिंदू नहीं बल्कि क्रिश्चियन हैं. उनके मुताबिक, शादी और रिश्ते धर्म से ज्यादा व्यक्तिगत पसंद और आपसी समझ पर टिके होते हैं.
फतवा जारी होने की चर्चा
इस शादी के बाद यूपी में मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी किया है. उनका कहना है कि किसी मुस्लिम पुरुष को गैर-मुस्लिम महिला से शादी करने की इजाजत नहीं है जब तक कि वह महिला इस्लाम न अपनाए.
ये भी पढ़ें-टूटेगा उपवास या जारी रहेगा अनशन; क्या राखी सावंत के ऑफर पर मान जाएंगे सोनम वांगचुक?
आमिर का साफ संदेश
आमिर खान ने यह स्पष्ट कर दिया कि धर्म ने कभी उनके निजी रिश्तों को प्रभावित नहीं किया है. उन्होंने कहा कि उनकी शादियां हमेशा सिविल मैरिज के जरिए हुईं और पार्टनर्स ने कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया. इस तरह उन्होंने लव जिहाद के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

