Bharat Express DD Free Dish

सफर होगा सुपरफास्ट! पीएम मोदी जींद से रवाना करेंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

अपने दौरे के आखिरी पड़ाव में पीएम मोदी पंजाब के जालंधर जाएंगे, जहां 5,470 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास होगा. पीएम मोदी यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालंधर कैंट समेत देश के 75 आधुनिक रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे.

PM Modi Visit Country's First Hydrogen Train Launch In Haryana

AI IMAGE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के तूफानी दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे तीनों राज्यों को करीब 26,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात देंगे. इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण रेलवे के क्षेत्र में होने जा रही एक नई क्रांति है, जो पर्यावरण और तकनीक दोनों के लिहाज से देश के लिए गर्व की बात है.

देश की पहली ‘Hydrogen Train’

पीएम मोदी अपने दौरे की शुरुआत सुबह 11 बजे हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से करेंगे. यहां वे जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली स्वदेशी ‘हाइड्रोजन-चालित ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

यह ट्रेन अत्याधुनिक हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से चलेगी. इसमें से धुएं की जगह सिर्फ पानी की भाप निकलेगी, जिससे प्रदूषण बिल्कुल नहीं होगा. बता दें कि 10 कोच वाली यह ट्रेन भारतीय रेलवे की शानदार इंजीनियरिंग का नमूना है, जो भारत को दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल कर देगी जहां ऐसी ट्रेनें चल रही हैं.

इसके ठीक बाद पीएम जींद के एकलव्य स्टेडियम में 14,700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की नींव रखेंगे. इनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा और भिवानी-नारनौल के नए मेडिकल कॉलेज शामिल हैं, जिससे दिल्ली से कटरा का सफर 14 घंटे से घटकर सिर्फ 6 घंटे रह जाएगा.

चंडीगढ़ को स्वास्थ्य और शिक्षा का उपहार

दोपहर करीब 1:45 बजे प्रधानमंत्री चंडीगढ़ पहुंचेंगे. यहां वे 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

अत्याधुनिक इलाज: पीजीआईएमईआर (PGIMER) में ‘एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर’ और ‘एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर’ की शुरुआत होगी. इससे गंभीर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और न्यूरो से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज मिल सकेगा.

बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर: चंडीगढ़ में छात्रों के लिए नए हॉस्टल और मोहाली से कुराली के बीच कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे की सौगात भी मिलेगी.

जालंधर में चमकेगा रेलवे स्टेशन

अपने दौरे के आखिरी पड़ाव में पीएम मोदी पंजाब के जालंधर जाएंगे, जहां 5,470 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास होगा. पीएम मोदी यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालंधर कैंट समेत देश के 75 आधुनिक रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे. साथ ही, पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाली नई रेल लाइन की शुरुआत होगी, जिससे श्रद्धालुओं के लिए चिंतपूर्णी और आनंदपुर साहिब जाना बेहद आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, इथेनॉल वाली नीति पर क्या लिखा?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest