Bharat Express DD Free Dish

शिवसेना को अब श्रीराम का सहारा, संजय राउत ने दिया RSS चीफ को न्योता, क्या महाराष्ट्र में कुछ बड़ा होने वाला है?

Sanjay Raut Letter: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को एक लेटर लिखा है. जिसमें उन्होंने मोहन भागवत को आमंत्रित किया. लेटर के माध्यम से संजय राउत ने बताया कि 18 जुलाई को नागपुर में उनकी पार्टी ‘रामरक्षा’ कैंपेन चलाने जा रही है.

Sanjay Raut Letter

Sanjay Raut Letter

Sanjay Raut Letter: महाराष्ट्र की राजनीति में ढलान पर चल रहे शिवसेना (UBT) को नई संजीवनी देने के लिए पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कमर कस ली है. इसके लिए उन्होंने भगवान राम को ही सहारा बनाया है. अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर संजय राउत पूरे महाराष्ट्र में कैंपेन शुरू करने जा रहे हैं. जिसमें वो लोगों को भगवान राम की पवित्रता की रक्षा करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे.

इसके लिए शिवसेना (UBT) सांसद ने RSS चीफ मोहन भागवत को एक लेटर लिखा है. जिसमें उन्होंने मोहन भागवत को आमंत्रित किया. लेटर के माध्यम से संजय राउत ने बताया कि 18 जुलाई को नागपुर में उनकी पार्टी ‘रामरक्षा’ कैंपेन चलाने जा रही है.

अपने लेटर में संजय राउत ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा और गहनों की कथित हेरफेर का जिक्र किया है. जिसमें उन्होंने दावा किया कि इस घटना से हिंदुओं की आस्था को गहरा आघात पहुंचा है.

sanjay raut

मुख्य आरोपी पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

संजय राउत ने आगे लिखा कि, अयोध्या राम मंदिर में दानपात्र से चोरी की घटना पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शोक तो व्यक्त किया, लेकिन फिर भी मंदिर चोरी मामले में मुख्य आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई. इससे हिंदुओं की श्रद्धा और विश्वास को गहरी ठेस पहुंची है.

हिंदुओं को अंधकार से बाहर निकालेगा UBT

उन्होंने ‘रामरक्षा’ कैंपेन को हिंदुओं को जागरूक करने वाला बताया. संजय राउत ने कहा कि राम मंदिर चोरी मामले में हिंदुओं को अंधकार से बाहर निकालने के लिए शिवसेना (UBT) ने पूरे महाराष्ट्र में रामरक्षा अभियान शुरू किया है. जिसका दूसरा चरण नागपुर में आयोजित हो रहा है. इसलिए इस अभियान में RSS चीफ मोहन भागवत को आमंत्रित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- भारत की रेल क्रांति! पटरी पर दौड़ी हाइड्रोजन ट्रेन, जानें कहां-कहां है यह टेक्नोलॉजी और कैसे करती है काम?

संजय राउत ने बताया कि इस अभियान के दौरान शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अगर RSS चीफ नहीं पहुंच सकते तो अपना कोई प्रतिनिधि जरूर इस कार्यक्रम में भेजें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read