NEET UG 2026 Counselling: मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. री-नीट परीक्षा के परिणाम आखिरकार घोषित कर दिए गए हैं. इस साल देश भर से 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाई थी जिसमें से 11.21 लाख उम्मीदवारों को सफलता हाथ लगी है. परीक्षा पास करने के बाद अब छात्रों के सामने अगला और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है काउंसलिंग प्रोसेस जिसके जरिए उन्हें देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS की सीटें मिलेंगी.
NTA के अनुसार ऑल इंडिया कोटा की सीटों के लिए काउंसलिंग का जिम्मा मेडिकल काउंसलिंग कमेटी संभालेगी. इसके साथ ही एनटीए ने छात्रों को सख्त हिदायत दी है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी तरह की अफवाहों या फर्जी दावों में न आएं. किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट्स neet.nta.nic.in और mcc.nic.in या अपने राज्य के काउंसलिंग पोर्टल पर ही भरोसा करें.
काउंसलिंग के लिए क्या है पूरा प्रोसेस?
परीक्षा में बाजी मारने वाले छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद काउंसलिंग फीस का भुगतान करना अनिवार्य है. फीस भरने के बाद छात्रों को एक तय समय सीमा के अंदर अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेजों और कोर्सेज की लिस्ट लॉक करनी होगी.
याद रखें कि सीट का अलॉटमेंट आपकी नीट रैंक, कैटेगरी, आरक्षण नियमों और आपके द्वारा चुनी गई प्राथमिकताओं के आधार पर ही किया जाएगा. जिस भी छात्र को सीट अलॉट होगी उसे अलॉटमेंट लेटर के साथ तय समय पर कॉलेज पहुंचकर अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कराने होंगे और एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी.
क्या एक से ज्यादा राज्यों में कर सकते हैं आवेदन?
कई छात्रों के मन में यह उलझन रहती है कि क्या वे एक से अधिक राज्यों की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं? इसका सीधा जवाब यह है कि ज्यादातर राज्यों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 85% सीटें वहां के मूल निवासियोंके लिए रिजर्व होती हैं. हालांकि कई राज्यों में प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों और मैनेजमेंट कोटा की सीटों पर दूसरे राज्यों के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको संबंधित राज्य की काउंसलिंग गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ना होगा.
ये भी पढ़ें- NEET Re-UG Result 2026: मेडिकल परीक्षा में बिहार के लाल का कमाल, देखें Top 10 स्टूडेंट्स की लिस्ट
इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अभी कर लें तैयार
काउंसलिंग के समय किसी भी तरह की हड़बड़ी से बचने के लिए इन दस्तावेजों को पहले से संभालकर रख लें:
NEET UG 2026 का स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
एक वैध पहचान पत्र, जैसे- वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स
डोमिसाइल (मूल निवास) प्रमाणपत्र
जाति या EWS आरक्षण प्रमाणपत्र
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



