Bharat Express DD Free Dish

4 महीने के लिए लगने जा रहा है ब्रेक! भड़ली नवमी पर आखिरी ‘अबूझ’ मौका, राहुकाल से पहले देखें शुभ मुहूर्त

22 जुलाई 2026 को भड़ली नवमी पर साध्य योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है. आज विवाह, गृह प्रवेश, वाहन खरीद, निवेश और नए कार्यों की शुरुआत शुभ मानी गई है, हालांकि राहुकाल में नए कार्यों से बचने की सलाह दी गई है.

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: सनातन परंपरा में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी भड़ली नवमी का दिन बेहद पवित्र, चमत्कारी और अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. आज यानी 22 जुलाई 2026, दिन बुधवार को भड़ली नवमी मनाई जा रही है. धार्मिक दृष्टिकोण से यह दिन इसलिए सबसे ज्यादा खास है क्योंकि इसके तुरंत बाद चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी और अगले चार महीनों के लिए शादी-विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से विराम लग जाएगा.

आज भड़ली नवमी को शास्त्रों में ‘अबूझ मुहूर्त’ माना गया है, यानी इस शुभ दिन पर किसी भी मांगलिक या नए कार्य को शुरू करने के लिए पंचांग देखने या पंडित जी से अलग से मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं होती है. आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, राहुकाल का समय और खरीदारी के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त.

आषाढ़ शुक्ल नवमी और साध्य-रवि योग का संगम(Aaj Ka Panchang 22 July 2026)

आज 22 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 5 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर पूरी रात्रि तक बनी रहेगी. आज स्वाती नक्षत्र के साथ साध्य योग और रवि योग का एक साथ निर्माण हो रहा है, जो किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद फलदायी माना जाता है.

आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर हुआ है और सूर्यास्त शाम को 7 बजकर 13 मिनट पर होगा. वहीं चंद्रोदय दोपहर 1 बजकर 31 मिनट पर होगा और चंद्रास्त अगले दिन यानी 23 जुलाई को सुबह 12 बजकर 9 मिनट पर होगा. आज चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में गोचर कर रहे हैं.

भड़ली नवमी पर बिना मुहूर्त करें ये बड़े काम(Date, Nakshatra & Panchang Details)

अगर आप लंबे समय से नया वाहन खरीदने, नई दुकान या ऑफिस का उद्घाटन करने या किसी बड़ी व्यापारिक योजना में निवेश करने का विचार बना रहे हैं, तो आज का दिन वर्ष का सबसे श्रेष्ठ दिन है. भड़ली नवमी के अबूझ मुहूर्त में नई संपत्ति खरीदना, सगाई या विवाह रचाना, गृह प्रवेश करना और बच्चों का मुंडन कराना अति शुभ माना जाता है. आज किए गए किसी भी शुभ कार्य और निवेश में कई गुना वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है.

दोपहर के समय लग रहा है भारी राहुकाल

शुभ योगों के बीच आज (Date, Nakshatra & Panchang Details) दोपहर के समय एक ऐसा समय भी आ रहा है जब आपको सतर्क रहने की जरूरत है. आज का राहुकाल दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. इस दौरान किसी भी नए प्रोजेक्ट का श्रीगणेश करने या बड़े धन के लेन-देन से बचना चाहिए.

इसके अलावा यमगण्ड काल सुबह 7 बजकर 19 मिनट से सुबह 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. आज आडल योग रात 11 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक रहेगा.

ये भी पढ़ें-सावन में विशेष शिव साधना करेंगे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, हरिद्वार में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

आज का अचूक दान-पुण्य का उपाय

भड़ली नवमी के पावन अवसर पर अन्न, वस्त्र, छाता, जल से भरा घड़ा, गुड़, तिल और दक्षिणा का दान करना अति उत्तम माना गया है. आज के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने या उनकी मदद करने से पितरों और देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज बुधवार और भड़ली नवमी के दिन हरे रंग का इस्तेमाल करना आपके भाग्य को सबसे ज्यादा चमकाएगा.

आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 july 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read