Bharat Express DD Free Dish

किस से डर गए सलमान खान? सुबह-सुबह जिम फोटो शेयर कर लिखा ऐसा क्रिप्टिक कैप्शन; इंटरनेट पर मची खलबली!

सलमान खान ने हाल ही में जिम से अपनी लीन और फिट बॉडी की तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ उन्होंने ‘जो डर गया, वो मर गया’ वाला क्रिप्टिक कैप्शन लिखा, जिससे फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है.

Salman Khan, Bollywood

Salman Khan Latest Post: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. हाल ही में स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट को लेकर किए गए उनके एक पोस्ट ने काफी चर्चा बटोरी थी. अब एक बार फिर सलमान अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से टॉक ऑफ द टाउन बन गए हैं. शनिवार की सुबह एक्टर ने जिम वर्कआउट के बाद अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी हैं जिन्हें देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें तेज होना लाजिमी है. इन तस्वीरों में सलमान बेहद स्लिम और लीन-ट्रिम बॉडी में नजर आ रहे हैं.

शर्ट उतारकर फ्लॉन्ट किए एब्स

सामने आई तस्वीरों में सुपरस्टार बिना शर्ट और टैंक टॉप के शीशे के सामने खड़े होकर पोज देते दिख रहे हैं. उनकी टोंड बॉडी, स्ट्रॉन्ग बाइसेप्स और रिप्ड एब्स साफ देखे जा सकते हैं. इस उम्र में भी खुद को इस तरह फिट रखना वाकई हैरानी की बात है. लेकिन इन तस्वीरों से ज्यादा चर्चा उनके कैप्शन की हो रही है. सलमान ने फोटो के साथ लिखा है, “सलमान खान डर गया…” और इसके आगे जोड़ा, “हम्मम… जो डर गया, वो मर गया…”.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इस क्रिप्टिक कैप्शन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस कयास लगा रहे हैं कि भाईजान ने अपने आलोचकों और ट्रोलर्स पर करारा तंज कसा है. फोटो सामने आते ही इंटरनेट पर कमैंट्स की बाढ़ आ गई है. कोई उन्हें टाइगर इज बैक कह रहा है तो कोई लिख रहा है, “भाई से पंगा नहीं.” वहीं कुछ फैंस का मानना है कि उनकी यह फिटनेस किसी आने वाले धमाकेदार प्रोजेक्ट का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें- ‘साउथ में एक्टर्स बन जाते हैं सीधे सीएम…’ रवि किशन के बयान की चर्चा, क्या थलपति विजय पर कसा तंज?

सोनम वांगचुक के लिए किया था खास पोस्ट

बता दें कि हाल ही में सलमान ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील करके भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने अपने मजाकिया और दोस्ताना अंदाज में सोनम से कहा था कि अब इसे और आगे न बढ़ाएं कुछ खा लें वरना वे घर से खाना भिजवा देंगे.

वहीं अगर बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो उनके पास फिल्मों की लंबी फेहरिस्त है. इन दिनों वे डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read