Bharat Express DD Free Dish

धनु समेत इन 3 राशियों की लगेगी ‘लॉटरी’! गजकेसरी योग से बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, जानें आज का राशिफल

26 जुलाई 2026, रविवार को गजकेसरी योग और शुभ ग्रह संयोग कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर में सफलता और प्रॉपर्टी से जुड़े शुभ संकेत लेकर आया है. वहीं कुछ राशियों को वाहन चलाने, खर्च और विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Aaj Ka Rashifal 2 August 2026

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज 26 जुलाई 2026 को आषाढ़ शुक्ल द्वादशी-त्रयोदशी तिथि और रविवार का दुर्लभ संयोग बन रहा है. ग्रहों की स्थिति (Aaj Ka Rashifal 26 July 2026) पर नजर डालें तो आज सूर्य और बुध कर्क राशि में, चंद्रमा और मंगल का शुभ प्रभाव, गुरु-शुक्र मिथुन में, शनि मीन में, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.

यह भी बताते चलें कि ग्रहों के इस कड़क फेरबदल और धनु राशि में बनने वाले गजकेसरी योग के कारण आज कई जातकों को अचानक भारी धन लाभ और प्रॉपर्टी में बड़ी कामयाबी मिलने वाली है, वहीं कुछ राशियों को वाहन और चोट-चपेट से सतर्क रहने की सख्त जरूरत है.

मेष, वृषभ और मिथुन राशि का आज का भविष्यफल (Aaj Ka Rashifal 26 July 2026)

मेष राशि के जातकों को आज अपनी कड़ी मेहनत का शानदार फल मिलेगा, ऑफिस में बॉस और सीनियर अधिकारी आपके काम से गदगद रहेंगे, हालांकि जोखिम भरे कामों से बचें. वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन धन के मामले में ‘जैकपॉट’ साबित हो सकता है, कारोबार में अचानक बड़ा मुनाफा और नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. मिथुन राशि के जातकों को नौकरी में जमकर सराहना मिलेगी और पुराने संपर्कों से बड़ा फायदा होगा, लेकिन अपने खर्चों पर थोड़ा ब्रेक लगाएं.

कर्क, सिंह और कन्या राशि का दैनिक राशिफल(today Rashifal in hindi)

कर्क राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा, बिजनेस विस्तार के लिए आज का समय सबसे बेस्ट है और सेहत में भी बड़ा सुधार दिखेगा. सिंह राशि वाले जातकों की आज आर्थिक योजनाएं पूरी तरह सफल होंगी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात से लाभ मिलेगा, हालांकि नया काम शुरू करने से बचें. कन्या राशि के लोगों को आज अपनी बुद्धि और विवेक से तगड़ा धन लाभ होगा, रुका हुआ सरकारी काम पूरा होने से राहत मिलेगी.

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का भाग्य फल

तुला राशि के व्यापारियों को आज (today Rashifal in hindi) तगड़ा मुनाफा होगा और पुराने निवेश से बड़ा फायदा मिलेगा, जीवनसाथी के साथ यादगार वक्त बीतेगा. वृश्चिक राशि के लोगों के लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें और अपनी वाणी पर संयम रखें. धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सबसे कड़क है; गजकेसरी योग के प्रभाव से धन लाभ, प्रॉपर्टी और सरकारी कामों में बंपर सफलता मिलने के मजबूत योग हैं.

मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का भविष्यफल

मकर राशि के जातकों को अपनी बेहतरीन प्लानिंग से बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा, खासकर धातु और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबारियों की चांदी रहेगी. कुंभ राशि वालों को जॉब और बिजनेस में नए ग्लोबल ऑफर मिलेंगे, विदेश से जुड़े कामों में बड़ा फायदा होगा. मीन राशि के जातकों को आज इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा और धार्मिक कामों में मन लगेगा, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सख्त हिदायत दी जाती है.

ये भी पढ़ें-सावन में विशेष शिव साधना करेंगे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, हरिद्वार में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

धनु में गजकेसरी योग

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज (today Rashifal in hindi) ग्रहों की शुभ स्थिति से धनु राशि में बनने वाला गजकेसरी योग रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी और सरकारी टेंडर से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ देने वाला है. इसके अलावा मकर और कुंभ राशि में शनि और मंगल के प्रभाव से धातु, इलेक्ट्रॉनिक्स और शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बड़ा रिटर्न मिल सकता है.

आज का लकी कलर

आज रविवार और रवि प्रदोष के महा-संयोग पर हरा, नारंगी और लाल रंग सभी 12 राशियों के लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली साबित होगा. आज अपनी किस्मत का सितारा बुलंद करने के लिए शाम को शिवलिंग के सामने बैठकर कम से कम 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें. यदि संभव हो तो महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें, इससे कुंडली का हर ग्रह दोष शांत होगा और धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 26 July 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read