Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NEET-JEE बचाने आएं नीलेकणि, PM ने बनाई हाई-पावर्ड टास्क फोर्स

Nandan Nilekani Task Force: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया है.

Nandan Nilekani Task Force: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया. उन्होंने कहा कि इंफोसिस के सह-संस्थापक और आधार परियोजना के जनक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाई जाएगी. इस टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर आने वाली परीक्षाओं की सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाएगी.

छात्रों के आंदोलन के बाद कदम

यह घोषणा उस समय हुई है जब पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में छात्रों का आंदोलन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद थमा है. पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को जेल भेजा गया है और फास्ट-ट्रैक अदालतें भी बनाई गई हैं. साथ ही संसद में सख्त कानून लाने की तैयारी चल रही है.

तकनीक आधारित परीक्षा प्रणाली

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब समय की मांग है कि परीक्षा प्रणाली को तकनीक के सहारे और ज्यादा पारदर्शी बनाया जाए. इसी सोच के तहत नंदन नीलेकणि जैसे विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ को जिम्मेदारी दी गई है. यह टास्क फोर्स परीक्षा सुधारों पर काम करेगी और जल्द ही अपनी सिफारिशें देगी.

टास्क फोर्स में कौन-कौन?

सरकारी बयान के मुताबिक इस टास्क फोर्स में नंदन नीलेकणि के साथ पूर्व इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ, पूर्व आईबी निदेशक तपन डेका, आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा शामिल होंगे.

प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे. जोशी फिलहाल उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं और अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय भी देखेंगे.

ये भी पढ़ें-चिराग पासवान होंगे बिहार के अगले CM? अरुण भारती के बयान से मचा बवाल

पेपर लीक विवाद और छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार ने परीक्षा सुधारों की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है. उम्मीद है कि नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनी टास्क फोर्स आने वाले समय में NEET और JEE जैसी परीक्षाओं को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital