Bharat Express DD Free Dish

राम-सीता से लेकर रावण तक: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की स्टारकास्ट क्यों आई विवादों में?

नितेश तिवारी की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के विजुअल्स की तारीफ के साथ ही इसके मुख्य कलाकारों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. भगवान राम, सीता और रावण का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश से जुड़े पुराने विवाद और बयान एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रोलिंग और बहस की वजह बन गए हैं.

Ramayana, Bollywood, Controversy, Ramayana Starcast Controversy

Ramayana Starcast Controversy: नितेश तिवारी की मच-अवेटेड फिल्म रामायण जब से अनाउंस हुई है तभी से किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है. एक तरफ जहां फिल्म के ग्रैंड विजुअल्स और वीएफएक्स की तारीफ हो रही है. वहीं दूसरी तरफ इसके लीड कलाकारों को लेकर भी चर्चा तेज है. राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के किरदार में नजर आने वाले यश, तीनों की पर्सनल लाइफ और पुरान विवादों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं कि इन तीनों कलाकारों से जुड़े कौन से मुद्दे एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं.

रणबीर कपूर

फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर को लेकर शुरुआत से ही काफी बहस देखने को मिली है. एक तरफ जहां कुछ यूजर्स का मानना है कि फिल्म ‘एनिमल’ के हिंसक किरदार के बाद उन्हें राम के रूप में देखना थोड़ा अजीब लग सकता है वहीं दूसरी तरफ उनके खान-पान को लेकर भी काफी बातें हुईं.

दावा किया गया था कि रणबीर ने राम का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह सात्विक जीवन अपना लिया है. हालांकि कपूर परिवार के एक पुराने वीडियो में उनके नॉन-वेज खाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया जिसके बाद फैंस के बीच सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.

इसके अलावा साल भर पहले ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के दौरान पत्नी आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर किए गए एक मजाक को लेकर भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया था जिसके लिए उन्होंने बाद में माफी भी मांग ली थी.

साई पल्लवी

फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं टैलेंटेड एक्ट्रेस साई पल्लवी भी पहले कुछ बयानों के कारण विवादों में घिर चुकी हैं. कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान कश्मीरी पंडितों के मुद्दे और मॉब लिंचिंग पर दिए गए उनके एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था. हालांकि उनके चाहने वालों का यह भी कहना था कि उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया था. अब ‘रामायण’ में माता सीता के रोल के लिए उनके लुक और स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग राय सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें- 4 दिन में Spider-Man का तूफान! ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी टूटा, ‘जन नायकन’ और ‘धमाल 4’ पीछे

यश

KGF फेम सुपरस्टार यश भी अपनी आने वाली फिल्मों और पुराने मामलों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. कुछ वक्त पहले उनके परिवार से जुड़ा एक कथित जमीन विवाद सुर्खियों में आया था हालांकि वह कोई बड़ा कानूनी मामला नहीं बना.

इसके अलावा यश के शुरुआती बयानों को लेकर भी लोग अब बातें कर रहे हैं जिसमें उन्होंने कभी परिवार के साथ न देखने लायक इंटीमेट सीन्स से दूरी बनाने की बात कही थी. लेकिन उनकी आने वाली फिल्म ‘Toxic’ में कुछ इंटीमेट सीन्स की चर्चा को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है.

बता दें कि ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लोगों के बीच भारी उत्सुकता जगा चुकी है. अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि ये सितारे बड़े पर्दे पर अपने किरदारों में कैसे नजर आते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read